Himachal Govt
Unaमेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में महाविद्यालय में “पास द बॉल” प्रतियोगिता...

मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में महाविद्यालय में “पास द बॉल” प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हॉकी के जादूगर एवं महान भारतीय खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में विभिन्न खेल गतिविधियों के अंतर्गत “पास द बॉल” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, अनुशासन तथा शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी फुर्ती, एकाग्रता, समन्वय एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में बी.कॉम. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रियांशी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कीर्ति शर्मा ने द्वितीय स्थान, जबकि बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा यशवरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार छात्र वर्ग में बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र अनमोल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बी.ए. फाइनल ईयर के छात्र वरुण ने द्वितीय स्थान, जबकि बी.एससी. प्रथम वर्ष के छात्र तनुज शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य प्रो. अनिल शर्मा, स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सिकंदर नेगी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. किरण ठाकुर, प्रो. कमलेश तथा प्रो. मुकेश कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे। उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी।

इस अवसर पर स्पोर्ट्स के इंचार्ज प्रोफेसर सिकंदर नेगी कहा गया कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम ही नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने का प्रभावी साधन भी है। मेजर ध्यानचंद जी का जीवन और उनकी खेल उपलब्धियां विद्यार्थियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। महाविद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को “खेलें, सक्रिय रहें और स्वस्थ रहें” का संदेश दिया गया तथा मेजर ध्यानचंद जी की महान खेल विरासत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बेंगलुरु में NTH के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा...

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले के साउथ सिटी इलाके में नहर से...

बेंगलुरु में NTH के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम और इसकी वैश्विक...

Punjab News: घर में बैठी बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट कर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले में आये दिन चोरी व लुटपाट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे आये दिन लुटपाट...

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संवाद में तथ्य और सच्चाई...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम...