Himachal Govt
Unaहिमाचल के पानी और संसाधनों पर प्रदेश का हक सुनिश्चित हो :...

हिमाचल के पानी और संसाधनों पर प्रदेश का हक सुनिश्चित हो : पंकज सहोड़

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: पूर्व जिला परिषद सदस्य पंकज सहोड़ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी जमीन और जल संसाधनों के माध्यम से देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे में प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों से होने वाले आर्थिक लाभ में हिमाचल और उन प्रभावित परिवारों की न्यायसंगत हिस्सेदारी सुनिश्चित होना जरूरी है, जिन्होंने विकास के लिए अपनी जमीन और घर तक छोड़ दिए।

सहोड़ ने कहा कि पोंग बांध विस्थापितों की करीब 55 वर्षों से लंबित जमीन, पुनर्वास और मुआवजे की समस्याएं आज भी गंभीर चिंता का विषय हैं। राजस्थान में विस्थापित हिमाचली परिवारों को आवंटित जमीन के जिन हिस्सों पर अतिक्रमण की शिकायतें हैं, उन्हें अतिक्रमण मुक्त करवाकर वास्तविक हकदार परिवारों को उनकी जमीन का अधिकार दिलाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जलविद्युत परियोजनाओं में हिमाचल के जल संसाधनों के उपयोग से प्रदेश को उचित आर्थिक लाभ मिलना चाहिए। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए रोजगार, उचित पुनर्वास तथा लंबित जमीन और मुआवजा मामलों के समयबद्ध निपटारे के लिए स्पष्ट और स्थायी नीति बनाई जानी चाहिए।

पंकज सहोड़ ने कहा कि BBMB में हिमाचल की सदस्यता के साथ प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी और अधिकारों की मजबूती से रक्षा भी जरूरी है। हिमाचल देशहित में अपने संसाधनों का योगदान देता रहेगा, लेकिन विकास की कीमत उन परिवारों के अधिकारों की अनदेखी करके नहीं चुकाई जा सकती, जिन्होंने अपनी जमीन और घर देकर देश के विकास में योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा, जब संसाधन देने वाले प्रदेश और प्रभावित लोगों को भी उसका न्यायपूर्ण लाभ मिले। हिमाचल के पानी, जमीन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभ में प्रदेश की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करना समय की मांग है।

सहोड़ ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पोंग बांध विस्थापितों की 55 वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए, राजस्थान में आवंटित भूमि से जुड़े मामलों का प्रभावी समाधान किया जाए तथा हिमाचल के जल संसाधनों से प्रदेश के हित में उचित आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने के लिए ठोस एवं स्थायी नीति बनाई जाए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बेंगलुरु में NTH के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा...

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले के साउथ सिटी इलाके में नहर से...

बेंगलुरु में NTH के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम और इसकी वैश्विक...

Punjab News: घर में बैठी बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट कर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले में आये दिन चोरी व लुटपाट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे आये दिन लुटपाट...

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संवाद में तथ्य और सच्चाई...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम...