Himachal Govt
Una52 करोड़ रुपये की लागत से स्वां नदी पर बन रहा त्यूड़ी-पंडोगा...

52 करोड़ रुपये की लागत से स्वां नदी पर बन रहा त्यूड़ी-पंडोगा पुल, मार्च 2027 तक होगा तैयार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वां नदी पर 52 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन त्यूड़ी-पंडोगा पुल क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आधा किलोमीटर से अधिक लंबाई वाला यह पुल क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ विकास और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देने वाला साबित होगा। पुल का निर्माण मार्च 2027 तक सड़क सहित पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

त्यूड़ी-पंडोगा पुल के निर्माण से इसके आसपास की करीब 15 पंचायतों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा हरोली विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ गगरेट, कुटलैहड़ और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों के हजारों लोगों के लिए आवागमन सुगम होगा। पुल के तैयार होने से पंडोगा और त्यूड़ी के बीच की दूरी करीब 15 किलोमीटर कम होगी, जिससे लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

स्वां नदी पर बन रहा यह पुल अपने आकार और लंबाई के कारण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि होगा। हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा रामपुर पुल भी हरोली विधानसभा क्षेत्र में ही स्थित है और त्यूड़ी-पंडोगा पुल के निर्माण के बाद यह भी लंबाई और महत्व के लिहाज से नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। पुल के निर्माण से लंबे समय से बरकरार लोगों की आवाजाही की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

पुल में कुल 13 स्पैन लगाए जाने हैं, जिनमें से 11 स्पैन का कार्य पूरा हो चुका है। शेष दो स्पैन का कार्य बरसात के बाद पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही पुल को जोड़ने वाली सड़क का कार्य भी निर्धारित समयसीमा के अनुसार पूरा किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि त्यूड़ी से पंडोगा पुल क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से देखा जा रहा सपना था, जो अब धरातल पर साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और लोगों की वर्षों पुरानी आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। कभी जहां लोगों को स्वां नदी पार करने के लिए छोटी पुलिया का सहारा लेना पड़ता था और हादसों का खतरा बना रहता था, वहीं अब इस समस्या का स्थायी समाधान होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्यूड़ी-पंडोगा पुल आने वाले समय में क्षेत्र की बेहतर कनेक्टिविटी, व्यापार और विकास का नया आधार बनेगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बेंगलुरु में NTH के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा...

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, देखें वीडियो

लुधियाना: जिले के साउथ सिटी इलाके में नहर से...

बेंगलुरु में NTH के 115वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान समझौते पर किए गए हस्ताक्षर

चंडीगढ़: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य के औद्योगिक इकोसिस्टम और इसकी वैश्विक...

Punjab News: घर में बैठी बुजुर्ग महिला के कानों से बालियां झपट कर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले में आये दिन चोरी व लुटपाट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे आये दिन लुटपाट...

संवाद जनहित में और सार्थक विषयों पर तथ्य में सच्चाई होनी चाहिए – Manohar Lal

चंडीगढ़: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संवाद में तथ्य और सच्चाई...

हर गर्भवती महिला की ‘समृद्धि’ पोर्टल के माध्यम से होगी डिजिटल निगरानी: Nayab Singh Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को कम...