Himachal Govt
Unaवशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्कूल खेल एसोसिएशन के तत्त्वावधान में आयोजित अंडर-14 गर्ल्स वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जबकि कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।  यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठार कलां में 26 अगस्त से 28 अगस्त, 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 12 विद्यालयों की 150 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन एवं खो-खो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। वशिष्ट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की अक्षिता, आराध्या एवं नविका का चयन बैडमिंटन, अदिति, अंशिका एवं गौरांगी का चयन शतरंज तथा वंशिका, अर्पिता, बेनिका कुमारी, प्राक्षी राणा,अंशप्रीत कौर एवं माही का चयन कबड्डी व वॉलीबॉल की आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है।

ये प्रतियोगिताएं 23 सितंबर से 25 सितंबर, 2026 तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमांदरी में आयोजित होंगी। वशिष्ट पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी विजेता छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित करता है। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि ने विद्यालय, अभिभावकों एवं पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर एचएमटी पिंजौर के पास...

विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर और भाजपा पार्षदों ने जयराम ठाकुर से की शिष्टाचार भेंट

ऊना,सुशील पंडित: जिला सोलन नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा शर्मा, डिप्टी मेयर गौरव राजपूत सहित भारतीय जनता पार्टी...

500 करोड़ रुपये से किया जा रहा है मेडिकल कॉलेजों की मशीनों का आधुनिकीकरण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में अत्याधुनिक डायग्नॉस्टिक...

Haryana News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

पंचकूलाः पंचकूला-शिमला नेशनल हाईवे पर एचएमटी पिंजौर के पास देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे...

Punjab News: नशे की जद में आये युवाओं को स्किल देकर रोजगार से जोड़ने की जरूरत- गवर्नर कटारिया, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब के युवाओं को अपनी समस्याएं, विचार और सुझाव खुलकर रखने का मौका देने के लिए लुधियाना में...