Himachal Govt
Nationalसज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक जारी है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के 3 वरिष्ठ नेताओं को जमकर फटकार लगाई है। बताया जा रहा है कि नितिन नबीन ने भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलजीत सहरावत, रामवीर बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को जमकर फटकार लगाई। मिली जानकारी के अनुसार, यह तीनों वरिष्ठ नेता कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार के शोक समारोह में शामिल हुए थे। उनके इस समारोह में शामिल होने के मामले में सख्त एक्शन लिया। बैठक में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, बीजेपी महासचिव स्मृति ईरानी, ​​कमलेश पासवान, रवि किशन, गुरु प्रकाश पासवान, हेमांग जोशी, राजू बिस्टा, गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूनम महाजन शामिल हुए। इस बैठक में युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और युवाओं के साथ बातचीत, संपर्क और जुड़ाव को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

दरअसल, इस समय भारतीय जनता पार्टी का फोकस आगामी विधानसभा चुनावों पर है, इनमें से एक पंजाब विधानसभा चुनाव भी है। पंजाब विधानसभा चुनाव सिर पर है, ऐसे में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सज्जन कुमार के साथ नाता जोड़ना और उनके शोक समारोह में शामिल होना पार्टी की छवि पर बड़ा प्रभाव डालता है। इसलिए माना जा रहा है कि नितिन नबीन ने इस मुद्दे को ध्यान में रखकर तीनों वरिष्ठ नेताओं को जमकर लताड़ा है। कुछ समय पहले सज्जन कुमार के शोक समारोह के बाद आम आदमी पार्टी के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने भी इस बात पर भाजपा को घेरा था। बलतेज पन्नू ने कहा था कि सज्जन कुमार की अंतिम प्रार्थना सभा में भारतीय जनता पार्टी के 3 सदस्य शामिल हुए थे।

इनमें पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया शामिल थे। बलतेज पन्नू ने कड़े शब्दों में कहा कि ये वही लोग हैं जो कभी विस्थापित सिख समुदाय की बस्तियों में नहीं गए और न ही उनके परिवारों से मिलकर उनका दुख साझा किया, फिर भी सज्जन कुमार जिन्हें अदालत ने दोषी ठहराया था उनकी मौत से उन्हें सबसे ज्यादा दुख हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि चाहे कांग्रेस हो या भारतीय जनता पार्टी, अल्पसंख्यकों के प्रति दोनों पार्टियों का रवैया एक जैसा रहा है, और यह बात अब पूरे देश के सामने आया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PU Campus में छात्र ‘गोरिल्ला’ लेकर कर रहे कैंपेनिंग, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव प्रचार...

Punjab News: पुल की रेलिंग से टकराकर खेतों में गिरी कार, आधा दर्जन लोग घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः चंडीगढ़ बाईपास पर स्थित गांव खंगूड़ा कट के...

Jalandhar News: शेड में सो रहा था परिवार, घर से 50 हजार और फोन लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: फिल्लौर में घर से नगदी और फोन...

Jalandhar News: शराब ठेके पर सेल्समैन से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

जालंधर, ENS: देहात में शराब के ठेके पर कर्मी...

PU Campus में छात्र ‘गोरिल्ला’ लेकर कर रहे कैंपेनिंग, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव प्रचार के दौरान ISO का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां...

Punjab News: बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर गुरुद्वारों में अरदास, धामी और जत्थेदार गड़गज्ज ने की शिरकत, देखें वीडियो

अमृतसरः देश की विभिन्न जेलों में नजरबंद बंदी सिंहों की रिहाई और चढ़दी कला (समृद्धि) के लिए लंबे समय...

Punjab News: पुल की रेलिंग से टकराकर खेतों में गिरी कार, आधा दर्जन लोग घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः चंडीगढ़ बाईपास पर स्थित गांव खंगूड़ा कट के पास हुई भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, कार पुल...

Jalandhar News: शेड में सो रहा था परिवार, घर से 50 हजार और फोन लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: फिल्लौर में घर से नगदी और फोन लेकर चोर फरार हो गए। दरअसल देर रात चोर घर...