Himachal Govt
Nationalपुल टूटने से बाइक समेत गागन नदी में गिरा परिवार, महिला की...

पुल टूटने से बाइक समेत गागन नदी में गिरा परिवार, महिला की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुरादाबादः मझोला थाना क्षेत्र में मलकद्दा स्थित चट्टा पुल पर बड़ा हादसा हो गया। गांगन नदी पर बना अस्थाई लकड़ी का पुल अचानक टूटने से बाइक सवार दंपती और 3 बच्चे नदी में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। पिता अनिल और दो बच्चों को बचा लिया गया, जबकि पत्नी किरन और एक बच्चा तेज बहाव में बह गए। दरअसल, रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधकर पति व 3 बच्चों के साथ वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने महिला के पति अनिल जाटव, बेटे केशव और बेटी काफिया को बाहर निकाल लिया। जबकि महिला किरन और बेटे प्रियांशु पानी के तेज बहाव में वह गए।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम की मदद से मां बेटे की तलाश शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने महिला के शव को बाहर निकाला। जबकि मासूम की तलाश में टीमें लगी हुई है। छजलैट के गांव महमूदपुर निवासी अनिल मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी किरन बेटा प्रियांशु, केशव, बेटी काफिया है। रक्षाबंधन के पर्व पर अनिल पत्नी किरन व बच्चों को लेकर कुंदरकी क्षेत्र के गांव में नानपुर में ससुराल गए थे।

भाई को राखी बांधने के बाद पूरा परिवार शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर सवार वापस घर लौट रहा था। जैसे ही मझोला क्षेत्र के गागन नदी स्थित मलकद्दा पुल पर पहुंचे तो लकड़ी के बने पुल की तीन लकड़ी टूटी गई और बाइक अनियंत्रित होकर गागन नदी में गिर गई। बाइक समेत पूरा परिवार गागन नदी में जाकर गिर गया। हादसे के वक्त उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी। दौड़कर मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे करके अनिल, काफिया व केशव को बाहर निकाला। जबकि किरन और प्रियांशु नदी में बहते पानी के साथ चले गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पास के गांव मलकद्दा से पुलिस ने गोताखोरों को बुला लिया। गोताखोरों की टीम ने मां बेटे की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा हो जाने के चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत आ रही है। टॉर्च की रोशनी में करीब दो घंटे की तलाश के बाद महिला किरन को गोताखोरों ने तलाश लिया। महिला को जिला अस्पताल भेजा। उधर एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया। मासूम की तलाश में जारी है। देर रात तक मासूम की तलाश जारी थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुल से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई थी। महिला की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया। मासूम की तलाश में टीमें लगी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले...

बाइक समेत सड़क पर गिरा नशे में धुत पुलिसकर्मी, हाईवोल्टेज ड्रामा देख जुटे लोग, देखें वीडियो

गाजियाबाद: यूपी के मोदीनगर में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक जारी है।...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार एक्शन मोड में दिख रही है।...

Punjab News: हरसिमरत कौर बादल और बेटे अनंतवीर सिंह बादल ने श्री दरबार साहिब में नवाया शीश, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री दरबार साहिब में सांसद हरसिमरत कौर बादल और बेटे अनंतवीर सिंह बादल ने माथा टेका है। इस...

बाइक समेत सड़क पर गिरा नशे में धुत पुलिसकर्मी, हाईवोल्टेज ड्रामा देख जुटे लोग, देखें वीडियो

गाजियाबाद: यूपी के मोदीनगर में वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी के शराब के नशे में सड़क पर लड़खड़ाने और बाइक...