Himachal Govt
JalandharJalandhar News: शेड में सो रहा था परिवार, घर से 50 हजार...

Jalandhar News: शेड में सो रहा था परिवार, घर से 50 हजार और फोन लेकर चोर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर में घर से नगदी और फोन लेकर चोर फरार हो गए। दरअसल देर रात चोर घर में घुसे और अलमारी से भारी मात्रा में नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को परिवार ने दे दी है। परिवार का कहना है कि वे बाहर शेड में सो रहे थे। जब सुबह उठकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा था। परिवार का दावा है कि जब सामान की जांच की तो घर में रखे 50 हजार रुपए और मोबाइल गायब था। चोरी की सूचना तुरंत थाना फिल्लौर पुलिस को दी गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद जांच की। परिवार ने शहर में चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। पीड़ित की पहचान रामू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीतापुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और वर्तमान में नंगल, फिल्लौर में रहते हैं। रामू पेशे से पेंटर हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने घर की मरम्मत और किश्त चुकाने के लिए नकद पैसा जोड़कर रखा था। रामू ने बताया कि राता का खाना खाने के बाद वे परिवार के साथ कमरे में सो गए थे।

गर्मी के कारण कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया गया था, जबकि उनके माता-पिता बाहर शेड के नीचे सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें नकदी और मोबाइल फोन गायब मिला। घर में तलाशी लेने पर भी सामान नहीं मिला। रामू ने बताया कि चोरी के बाद उसने अपने मोबाइल नंबर पर कॉल किया, जिस पर पहले रिंग गई और फिर स्विच ऑफ हो गया। फोन की आखिरी लोकेशन नंगल गांव के आसपास पाई गई। फिल्लौर पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से अपना मोबाइल और नकदी बरामद करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

PU Campus में छात्र ‘गोरिल्ला’ लेकर कर रहे कैंपेनिंग, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव प्रचार...

Punjab News: पुल की रेलिंग से टकराकर खेतों में गिरी कार, आधा दर्जन लोग घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः चंडीगढ़ बाईपास पर स्थित गांव खंगूड़ा कट के...

Jalandhar News: शराब ठेके पर सेल्समैन से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

जालंधर, ENS: देहात में शराब के ठेके पर कर्मी...

Punjab News: तस्कर के अवैध निर्माण पर प्रशासन का एक्शन, 8 केसों में दोषी नामजद, देखें वीडियो

अमृतसरः वेरका इलाके में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने...

PU Campus में छात्र ‘गोरिल्ला’ लेकर कर रहे कैंपेनिंग, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव प्रचार के दौरान ISO का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। जहां...

Punjab News: बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर गुरुद्वारों में अरदास, धामी और जत्थेदार गड़गज्ज ने की शिरकत, देखें वीडियो

अमृतसरः देश की विभिन्न जेलों में नजरबंद बंदी सिंहों की रिहाई और चढ़दी कला (समृद्धि) के लिए लंबे समय...

Punjab News: पुल की रेलिंग से टकराकर खेतों में गिरी कार, आधा दर्जन लोग घायल, देखें वीडियो

फगवाड़ाः चंडीगढ़ बाईपास पर स्थित गांव खंगूड़ा कट के पास हुई भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, कार पुल...