नेपालः नेपाल-चीन सीमा के पास बनी नई झीलनुमा जलराशि का बांध टूट गया, जिससे एक और अचानक फ्लैश फ्लड का खतरा बढ़ गया है। जिसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है कि कैसे पानी का बहाव तेज होने पर झीलनुमा जलराशि का बांध टूट गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बाढ़ के डर से ग्रामीण ऊंचाई वाले इलाकों की ओर भाग रहे हैं, जबकि रेस्क्यू अभियान फिलहाल रोक दिया गया है। वहीं चीन ने ग्यिरोंग (Gyirong) बॉर्डर पोर्ट को खाली कराना शुरू कर दिया है।
नेपाल के अधिकारियों ने कहा है कि रसुवा में नेपाल-चीन सीमा के पास बनी झील का किनारा टूट गया है और पानी का स्तर बढ़ रहा है। इससे पहले चीन ने चेतावनी दी थी कि अगर झील का किनारा टूटता है, तो नेपाल में फिर से बाढ़ आ सकती है।
नेपाल के जिले में मिट्टी धंसने (मडस्लाइड) की घटना के बाद मलबे के बीच यह झील बनी थी। अब तक 495 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। रसुवा प्रशासन की एक सूचना में कहा है कि बचाव और राहत कार्यों में लगे सभी सुरक्षा कर्मियों, बचाव कर्मियों और आम जनता से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें और तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।