Himachal Govt
JalandharJalandhar News: शराब ठेके पर सेल्समैन से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे...

Jalandhar News: शराब ठेके पर सेल्समैन से नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देहात में शराब के ठेके पर कर्मी से लूट की घटना सामने आई है। जहां नूरमहल के गांव रूपोवाल स्थित शराब के ठेके में देर रात लुटेरे कर्मी से नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए। घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज करके एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल, सेल्समैन प्रेम का दावा है कि 2 लुटेरे शराब के ठेके में घुस गए और उससे मोबाइल और 2 हजार रुपए छीनकर ले गए। प्रेम ने बताया कि वह मूल रूप से झारखंड के पलामू जिले के धंडो गांव के निवासी हैं।

वर्तमान में रूपोवाल (पासला) में शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। प्रेम ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि 26 अगस्त की रात करीब 11:45 बजे वह दुकान के अंदर सो रहे थे। तभी उन्हें बाहरी ग्रिल खड़खड़ाने की आवाज सुनाई दी। नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि 2 युवक, जिनमें से एक का चेहरा ढका हुआ था, बाहरी ग्रिल का हुक तोड़कर अंदर घुस आए। लुटेरों ने उसे धमकाया और शोर मचाने पर मुंह पर हाथ रखकर आवाज बंद कर दी। इसके बाद, लुटेरों ने दुकान से 2 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। जाते-जाते दोनों Paytm का पासवर्ड भी ले गए।

प्रेम ने बताया कि वह डर के कारण रात भर दुकान के अंदर ही बैठा रहा। सुबह करीब 5 बजे राहगीर की मदद से उन्होंने अपने बॉस राजेश कुमार को घटना की जानकारी दी। राजेश कुमार के साथ मिलकर फिर नूरमहल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस स्टेशन इंचार्ज गुरमीत राम ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के तहत केस नंबर 106 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: शेड में सो रहा था परिवार, घर से 50 हजार और फोन लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: फिल्लौर में घर से नगदी और फोन...

दुधिया पर लगे दूध के डिब्बे में थूकने के आरोप, लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

रुद्रपुरः उतराखंड के रुद्रपुर शहर में दूध के डिब्बे...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले...

Jalandhar News: शेड में सो रहा था परिवार, घर से 50 हजार और फोन लेकर चोर फरार

जालंधर, ENS: फिल्लौर में घर से नगदी और फोन लेकर चोर फरार हो गए। दरअसल देर रात चोर घर...

दुधिया पर लगे दूध के डिब्बे में थूकने के आरोप, लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो

रुद्रपुरः उतराखंड के रुद्रपुर शहर में दूध के डिब्बे में दुधिया द्वारा थूकने के आरोप लगे है। दरअसल, रविंद्र...

सज्जन सिंह मामले में Nitin Nabin ने 3 BJP नेताओं को लगाई फटकार

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की आज पार्टी नेताओं के साथ बैठक जारी है।...

Punjab News: हड़ताल पर गए 2564 कर्मचारियों पर सरकार का एक्शन

मोहालीः पंजाब में 27 अगस्त को हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सरकार एक्शन मोड में दिख रही है।...