Himachal Govt
PanchkulaSports Items की आड़ में ट्रक से अवैध शराब की तस्करी, 268...

Sports Items की आड़ में ट्रक से अवैध शराब की तस्करी, 268 पेटी बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चलते ट्रक से पुलिस कर्मी को धक्का देकर कूदा ड्राइवर

पंचकूला: शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पंचकूला में संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए जारी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने गुप्त सूचना पर स्पोर्ट्स आइटम की आड़ में चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल और असम तक ले जाई जा रही करीब 2500 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक से 268 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की, जिसकी बाजारी कीमत करीब 13.5 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं निगरानी के लिए साथ बैठे पुलिसकर्मी को धक्का देकर चलते ट्रक से चालक कूद गया। जिसके बाद बेकाबू ट्रक को पुलिसकर्मी ने सूझबूझ दिखाकर स्टेयरिंग संभाला और ट्रक को सुरक्षित साइड में रोका।

पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही हैं। इसी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पोर्ट्स आइटम की आड़ में चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल और असम तक ले जाई जा रही करीब 2500 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने ट्रक से 268 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 13.5 लाख रुपये बताई गई है।

एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला के इंचार्ज सौरव रावत को 26 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि ट्रक में अवैध शराब लोड है। सूचना के अनुसार ट्रक चंडीगढ़ से निकलकर माजरी चौक होते हुए हाईवे के रास्ते आगे जाने वाला था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और घग्घर पार कर कमांडो कॉम्प्लेक्स की तरफ जाने वाले कट के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध ट्रक मौके पर पहुंचा, जिसे पुलिस टीम ने रोककर नाम-पता पूछा। ट्रक के चालक ने पूछताछ में अपना नाम शहजाद आलम निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश बताया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार इसी दौरान ट्रक को हाईवे से साइड में लगाने के लिए कहा गया व एक पुलिसकर्मी को भी निगरानी के लिए ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठा दिया गया। इसी दौरान चालक ने पुलिस को चकमा देते हुए ट्रक को गुरुद्वारे के पीछे जाने वाली सड़क की तरफ तेज रफ्तार से भगा लिया। इस दौरान जब साथ बैठे पुलिसकर्मी ने चालक को ट्रक रोकने के लिए कहा तो चालक ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी को धक्का दिया और कुछ दूरी पर चलती तेज रफ्तार गाड़ी से छलांग लगा दी। इसके बाद ट्रक बेकाबू होकर बिल्डिंग की ओर जाने लगा। पुलिसकर्मी ने चालक की सीट संभालते हुए बड़ी मुश्किल से ट्रक को साइड में रोककर संभावित हादसा टाला।

पुलिस टीम ने पीछा कर चालक शहजाद आलम को काबू कर लिया। चलती गाड़ी से छलांग लगाने के कारण उसके सिर में चोट लगी थी। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंचाया, जहां से बाद में उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चालक का उपचार चल रहा है।

इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई तो पुलिस को उसमें 268 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। शराब को ट्रक में आगे से पीछे तक स्पोर्ट्स आइटम से ढककर छिपाया गया था, ताकि बाहर से देखने पर ट्रक में शराब होने का पता न चल सके। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक में पहले पंजाब के जालंधर से स्पोर्ट्स का सामान लोड किया गया था और बाद में चंडीगढ़ से अवैध शराब भरी गई। शराब और स्पोर्ट्स सामान को आगे सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल और बारपेटा, असम तक पहुंचाया जाना था। इस संबंध में थाना चंडीमंदिर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 221, 132, 109 तथा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह द्वारा की जा रही है।

इस तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है कि शराब चंडीगढ़ में कहां से लोड की गई, तथा इतनी बड़ी मात्रा में शराब को पश्चिम बंगाल और असम तक पहुंचाने की योजना में कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जिले में अवैध शराब, नशीले पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कनाडा पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, बदला इस मशहूर Lake का नाम, समझौते पर किए Sign

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में पति और सास कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में आज...

Singer Ankit Baliyan पर हमलावारों ने चलाई 30 सैकेंड में 20 गोलियां, देखें CCTV

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली में जिम के बाहर...

Punjab News: Golden Temple पहुंचे केंद्रिय मंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

अमृतसर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पवित्र...

कनाडा पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, बदला इस मशहूर Lake का नाम, समझौते पर किए Sign

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के साथ चल रहे व्यापारिक तनाव के बीच में एक...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में पति और सास कोर्ट में पेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में आज पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने...

Punjab News: राखी पर्व पर जेल पहुंची बहनों, भाइयों को बांधे प्रेम के धागे, देखें वीडियो

10 दिन बेटे को देख रो पड़ा पिता लुधियाना: राखी के पवित्र त्योहार को लेकर देश भर में बहनें...

Singer Ankit Baliyan पर हमलावारों ने चलाई 30 सैकेंड में 20 गोलियां, देखें CCTV

शामलीः उत्तर प्रदेश के शामली में जिम के बाहर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर फायरिंग की सीसीटीवी फुटेज सामने...