Himachal Govt
AmritsarPunjab News: Golden Temple पहुंचे केंद्रिय मंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर साधे...

Punjab News: Golden Temple पहुंचे केंद्रिय मंत्री शिवराज ने कांग्रेस पर साधे निशाने, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पवित्र स्थल सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। गुरु घर में माथा टेकने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अपनी आध्यात्मिक खुशी का इजहार किया और साथ ही राजनीतिक मुद्दों पर भी विरोधी दलों पर तीखे हमले किए। गुरु घर हाजिरी लगवाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज मेरे सौभाग्य का उदय हुआ है जो मुझे गुरु घर माथा टेकने का अवसर मिला।

यहां आकर मन अनंत ऊर्जा, उमंग और उत्साह से भर गया है।” उन्होंने कहा कि यहां कोई छोटा-बड़ा या ऊंच-नीच नहीं है, सभी एक ही परमात्मा की संतान हैं। गुरु घर में होती सेवा हर व्यक्ति के अहंकार को दूर करती है और वह यहां से एक नई ऊर्जा व प्रकाश लेकर जा रहे हैं। राजनीतिक सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण का काम किया जा रहा है, जबकि कांग्रेस इसमें रुकावटें डाल रही है।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र ‘हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और’ जैसा है। कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों पर बोलते हुए चौहान ने कहा कि झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की प्रवृत्ति बन चुकी है, क्योंकि उनके पास अब कोई और मुद्दा नहीं बचा। उन्होंने दावा किया कि खुद कांग्रेसी नेता भी राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते। देश के विकास के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति की अंतरात्मा जागती है, वह यह मानेगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कंगना रनौत को लेकर बाबा रामदेव ने दिया बयान, बोले – ‘किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन चर्चा...

Jalandhar News: सांसद सरबजीत सिंह खालसा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जालंधर, ENS: पंजाब में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से बनाया...

टक्का में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज

ऊना: पुलिस थाना सदर ऊना के अंतर्गत टक्का में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में पति-सास का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लेक्चरर नेहा की हत्या मामले में आज पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने...

कंगना रनौत को लेकर बाबा रामदेव ने दिया बयान, बोले – ‘किसी भी वजह से नफरत नहीं होनी चाहिए’

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। अब हाल ही उनके और बाबा...

Jalandhar News: सांसद सरबजीत सिंह खालसा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

जालंधर, ENS: पंजाब में रक्षाबंधन बड़े धूमधाम से बनाया जा रहा है। पंजाब के फरीदकोट से सांसद सरबजीत सिंह...