Himachal Govt
Panchkulaनाके पर खड़े पुलिस कर्मियों को कार चालक ने मारी टक्कर, एक...

नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों को कार चालक ने मारी टक्कर, एक की टूटी टांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः जिले में पिंजौर के मल्लाह मोड़ पर तेज रफ्तार डस्टर कार ने पुलिस नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए। जिसमें होमगार्ड जवान की टांग फ्रैक्चर हो गई, जबकि 3 अन्य को भी चोटें आईं। घायल होमगार्ड जवान की पहचान संजय सैनी के रूप में हुई है, जिनकी टांग में फ्रैक्चर हुआ है। मढांवाला चौकी इंचार्ज मान सिंह और एक अन्य होमगार्ड जवान संदीप को भी चोटें आई हैं।

घटना के समय मढांवाला चौकी इंचार्ज मान सिंह, एएनसी स्टाफ से सुमित, होमगार्ड जवान संजय सैनी, संदीप और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। पुलिस टीम मल्लाह मोड़ के समीप अंतरराज्यीय नाकाबंदी ड्यूटी पर थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बैरिकेड्स में जोरदार टक्कर मारी, जिससे यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हरियाणा होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक संदीप शर्मा ने इस संदर्भ में चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि होमगार्ड जवानों के लिए ऐसे हादसों में सरकार की ओर से कोई विशेष सहायता नहीं मिलती है। शर्मा ने कहा कि यदि कोई होमगार्ड जवान मेडिकल बिल क्लेम करता है, तो उसे पहले ड्यूटी से हटा दिया जाता है। छुट्टी से लौटने के बाद उन्हें जल्दी ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाता, और कई जवान तो एक साल तक ड्यूटी पर नहीं लौट पाते। उन्होंने सरकार से होमगार्ड जवानों के लिए उचित सहायता प्रदान करने की मांग की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: मंडी में महिला का अर्धनग्न शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

फरीदकोटः नई अनाज मंडी में महिला का अर्धनग्न अवस्था...

नेपाल आपदा में संपर्क से बाहर ऊना के लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं : जतिन लाल

ऊना,सुशील पंडित: नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में...

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

चण्डीगढ़: युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा...

Punjab News: हड़ताल को लेकर एक्शन में आई सरकार, मांगी लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में महा हड़ताल को लेकर सीएम...

डॉ.अरविंद शर्मा ने पर्यटन विभाग के 380 डी-ग्रुप कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने...

Punjab News: मंडी में महिला का अर्धनग्न शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

फरीदकोटः नई अनाज मंडी में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। घटना को लेकर लोगों में...

नेपाल आपदा में संपर्क से बाहर ऊना के लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं : जतिन लाल

ऊना,सुशील पंडित: नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में जिला प्रशासन ने ऊना जिले से संबंधित ऐसे व्यक्तियों की...

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

चण्डीगढ़: युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवाओं को खेलों से...

Punjab News: हड़ताल को लेकर एक्शन में आई सरकार, मांगी लिस्ट

जालंधर, ENS: पंजाब में महा हड़ताल को लेकर सीएम भगवंत मान एक्शन मोड में आ गए। ऐसे में सरकार...