Himachal Govt
Haryana Govtखेलो इंडिया संवाद - खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का...

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा मेरा युवा भारत के तत्वावधान में युवाओं को खेलों से जोड़ने, खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा नशे से दूर रहने के उद्देश्य से खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का आयोजन करनाल के दयाल सिंह कॉलेज एवं राजकीय महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में लगभग 500 युवाओं एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा संवाद एवं संबोधन को देखा और सुना।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के माध्यम से देश के युवाओं को खेलों के प्रति अधिकाधिक आकर्षित होने, खेल भावना को जीवन का हिस्सा बनाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

इनमें देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बेहतर बनाना, 2036 के खेल ओलंपिक के लिए प्रतिभाओं का पोषण एवं विकास, युवा नेतृत्व एवं शासन में युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देना, विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का सशक्तिकरण, नशा मुक्त युवा – विकसित भारत शामिल हैं। युवाओं ने खेल सुविधाओं के विस्तार, ग्रामीण एवं जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान, बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग सुविधाओं, खेलों में युवाओं की अधिक भागीदारी तथा नशे के विरुद्ध युवा नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

खिलाड़ियों के साथ युवाओं का संवाद

कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बनाने के लिए युवा प्रतिभागियों का संवाद दो उभरती हुई खेल प्रतिभाओं आशी कश्यप – लॉन टेनिस एवं एंजल राणा – साइक्लिंग के साथ भी कराया गया। दोनों खिलाड़ियों ने अपने खेल अनुभव, संघर्ष, अनुशासन, फिटनेस और सफलता की यात्रा युवाओं के साथ साझा की तथा युवाओं को खेलों को करियर एवं जीवनशैली के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ युवाओं को देश के खेल भविष्य एवं राष्ट्र निर्माण से सीधे जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। कार्यक्रम के पांचों विषय युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़े हैं और युवाओं द्वारा प्रस्तुत विचार भारत के खेल एवं युवा नीति के लिए महत्वपूर्ण दिशा प्रदान कर सकते हैं। युवाओं से खेल से जुड़ें, नशे से दूर रहें और विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनें का आह्वान किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी...

डीसी ने एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की तैयारियों का  लिया जायजा

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की वास्तविक एवं नवीनतम रिक्तियों का मिलान, सत्यापन और ऑनलाइन अपडेट...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को ऊना में आयोजित...