Himachal Govt
Haryana Govtडॉ.अरविंद शर्मा ने पर्यटन विभाग के 380 डी-ग्रुप कर्मचारियों को दिए नियुक्ति...

डॉ.अरविंद शर्मा ने पर्यटन विभाग के 380 डी-ग्रुप कर्मचारियों को दिए नियुक्ति पत्र

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के 380 पदों पर नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के पावन त्योहारों की भी शुभकामनाएं दीं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के कुल 397 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिनमें लगभग 380 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। इन पदों में सेवादार,किचन हेल्पर और माली के पद शामिल हैं। महिला कर्मचारियों को उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घर के आसपास ही तैनाती देने का प्रयास किया गया है। इसी प्रकार अन्य नवनियुक्त कर्मचारियों को भी यथासंभव उनके घर के नजदीक स्टेशन दिए गए हैं।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शी एवं मेरिट आधारित भर्ती नीति के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। सरकार की नीति के तहत बिना खर्ची बिना पर्ची और पारदर्शी प्रक्रिया के योग्य युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी जा रही हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी...

डीसी ने एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की तैयारियों का  लिया जायजा

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की वास्तविक एवं नवीनतम रिक्तियों का मिलान, सत्यापन और ऑनलाइन अपडेट...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को ऊना में आयोजित...