Himachal Govt
Unaनेपाल आपदा में संपर्क से बाहर ऊना के लोगों की जानकारी जिला...

नेपाल आपदा में संपर्क से बाहर ऊना के लोगों की जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं : जतिन लाल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: नेपाल में हुई प्राकृतिक आपदा के संदर्भ में जिला प्रशासन ने ऊना जिले से संबंधित ऐसे व्यक्तियों की जानकारी उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है, जो घटना के समय नेपाल में मौजूद थे और जिनसे अभी तक उनके परिजनों का संपर्क नहीं हो पाया है। उपायुक्त जतिन लाल ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका कोई परिजन, रिश्तेदार अथवा परिचित नेपाल में उक्त घटना के दौरान मौजूद था और वर्तमान में उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो उसके नाम, मोबाइल नंबर, नेपाल में ठहरने का स्थान तथा अन्य उपलब्ध जानकारी जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं।

उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी को संबंधित स्तर पर साझा कर आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि संबंधित व्यक्ति के बारे में सही एवं सत्यापित जानकारी ही जिला प्रशासन के साथ साझा करें। इस संबंध में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के दूरभाष नंबर 94594-57476, हेल्पलाइन नंबर 1077 तथा ई-मेल ddmauna@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी...

डीसी ने एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की तैयारियों का  लिया जायजा

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की वास्तविक एवं नवीनतम रिक्तियों का मिलान, सत्यापन और ऑनलाइन अपडेट...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को ऊना में आयोजित...