Himachal Govt
FaridkotPunjab News: मंडी में महिला का अर्धनग्न शव बरामद, लोगों में मचा...

Punjab News: मंडी में महिला का अर्धनग्न शव बरामद, लोगों में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदकोटः नई अनाज मंडी में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला है कि 60-65 वर्षीय प्रवासी महिला थी जोकि पिछले करीब 6 से 7 वर्षों से रह रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

मंडी में काम करने वाले लोगों के अनुसार, मंडी में काम करने वाले लोगों के अनुसार, यह महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सभी उसे प्यार से ‘मासी’ कहकर बुलाते थे। उसकी असली पहचान या नाम के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी। लोगों ने इस घटना को हत्या करार दिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस महिला की पहचान के प्रयासों में जुटी हुई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी...

डीसी ने एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन की तैयारियों का  लिया जायजा

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई...

10वीं-12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को Website पर करना होगा Upload

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध प्रदेश के सभी संबंधित विद्यालय शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा...

हरियाणा में HKRN के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगाए...

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की वास्तविक एवं नवीनतम रिक्तियों का मिलान, सत्यापन और ऑनलाइन अपडेट...

ऊना में वाहनों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट अब 31 अगस्त को

ऊना,सुशील पंडित: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना विपिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अगस्त को ऊना में आयोजित...