Himachal Govt
Haryanaविधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस के 8 विधायक सस्पेंड, देखें वीडियो

विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस के 8 विधायक सस्पेंड, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

एंट्री गेट पर पुलिस और कांग्रेस विधायकों के बीच धक्कामुक्की

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र वीरवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे। उनके हाथों में राम मंदिर चंदा चोरी और पेपर लीक से जुड़े नारे लिखी तख्तियां थीं। कांग्रेस विधायकों का दावा है कि विधानसभा के एंट्री गेट पर पुलिस के साथ विधायकों ने धक्कामुक्की की। कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि उन्हें मारा गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया। स्पीकर हरविंद्र कल्याणा ने पहले 20 मिनट और फिर दोपहर 12:30 बजे तक सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

वहीं विधानसभा के मॉनसून सत्र के पहले दिन सदन में हंगामा करने के लिए कांग्रेस के कुल 8 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, स्पीकर ने पहले 6 विधायकों को सस्पेंड किया, जिसके बाद लगातार हंगामा करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने सस्पेंशन का आदेश दिया। बाद में स्पीकर ने दो और विधायकों को सस्पेंड कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने इंदु राज नरवाल, विकास सहारण, देवेंद्र हंस, शकुंतला खटक, आदित्य सुरजेवाला और बलराम दांगी को नेम करने की घोषणा की। इसके बाद कांग्रेस विधायकों को मार्शल पड़कर सदन से बाहर ले जा गए।

महिला विधायक शकुंतला खटक बाहर ना जाने पर अड़ गई और इस पर को लेने आई महिला मार्शल उन्हें ले गई। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि चाहे जंतर-मंतर हो या विधानसभा मार्च, देश के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपनी बात रखने का संवैधानिक अधिकार है। उनके साथ किसी भी तरह का बलप्रयोग संविधान और लोकतंत्र विरोधी है। जिस तरह पुलिस मुझे और विधायकों को धक्के मार रही थी, ऐसा लग रहा था कि सरकार ने पुलिस की वर्दी में गुंडे भेज रखे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम...

मांगो के लेकर अनुबंधित विद्युत कर्मचारी ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 5 में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया...

Jalandhar News: प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब भर में कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर आज कामकाज बंद किया गया। वहीं सीएम मान ने...

University MDU की कैंटीन में भाजपा नेता के बेटे को छात्रों ने पीटा, देखें वीडियो

रोहतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी MDU की कैंटीन में भाजपा नेता और मंडल अध्यक्ष के बेटे के साथ कथित तौर...

इस साल राखी पर कितनी देर तक रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त

धर्म: राखी का त्योहार कल पूरे भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन श्रावण पूर्णिमा की तिथि...