Himachal Govt
NationalConfirmed: इसदिन लांच होगा iPhone 18 Pro, जानें Date और Time

Confirmed: इसदिन लांच होगा iPhone 18 Pro, जानें Date और Time

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः Apple ने अपने सबसे बड़े लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी का एप्पल इवेंट 2026 आगामी 9 सितंबर को आयोजित होगा। पिछले कई हफ्तों से इवेंट की तारीख और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। अब Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद तस्वीर साफ हो गई है। इस बार सभी की नजरें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर रहेंगी। इसके अलावा कंपनी अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश कर सकती है।

ये इवेंट कैलिफोर्निया स्थित एप्पल पार्क के Steve Jobs Theater में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी, जो भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे होगी। कंपनी के पिछले लॉन्च इवेंट्स को देखते कार्यक्रम करीब एक से दो घंटे चलने की उम्मीद है। Apple Event की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक YouTube चैनल और वेबसाइट पर की जाएगी।

इवेंट में एप्पल की नई iPhone 18 सीरीज पेश किए जाने की उम्मीद है। इनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max मुख्य आकर्षण हो सकते हैं। कंपनी स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल भी पेश कर सकती है। हालांकि, नए iPhone के फीचर्स और कीमत से जुड़ी कई जानकारियां अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई हैं।

इस बार Apple Event की सबसे बड़ी चर्चा कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर है। लंबे समय से Apple के फोल्डेबल फोन पर काम करने की खबरें सामने आती रही हैं। अगर कंपनी इस इवेंट में फोल्डेबल iPhone पेश करती है तो यह Apple के लिए बड़ा बदलाव होगा और लॉन्च इवेंट की सबसे बड़ी घोषणा बन सकती है।

iPhone के अलावा Apple Watch लाइनअप में भी नए मॉडल पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इवेंट के दौरान नई Apple Watch के साथ अपने अलग-अलग डिवाइस के लिए नए सॉफ्टवेयर फीचर्स और इकोसिस्टम से जुड़े अपडेट भी पेश कर सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: CM Mann ने 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें Live

सड़क हादसे में बची एक साल में 2700 लोगों...

Punjab News: आप पार्टी ने खेला बड़ा दांव, जसबीर सिंह गढ़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

चमकौर साहिबः रूपनगर ज़िले में आम आदमी पार्टी ने...

Punjab News: मेन बाजार में हलवाई की दुकान पर युवक को पीटा, जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

पूर्व सरपंच पर लगे हमले के आरोप फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर...

विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस के 8 विधायक सस्पेंड, देखें वीडियो

एंट्री गेट पर पुलिस और कांग्रेस विधायकों के बीच...

Jalandhar News: CM Mann ने 1746 जवानों को बांटे नियुक्ति पत्र, देखें Live

सड़क हादसे में बची एक साल में 2700 लोगों की जानें जालंधर, ENS: पीएपी ग्राउंड में ‘मिशन रोजगार’ के तहत...

क्या डाइट में सफेद चीनी खाने से बढ़ेगा Diabetes का खतरा? Researchers ने किया खुलासा

सेहत: काफी लोगों का यह मानना है कि सफेद चीनी को खाने से डायबिटीज होती है। इसी कारण से...

Punjab News: आप पार्टी ने खेला बड़ा दांव, जसबीर सिंह गढ़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

चमकौर साहिबः रूपनगर ज़िले में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक और अहम...

Punjab News: मेन बाजार में हलवाई की दुकान पर युवक को पीटा, जमकर तोड़फोड़, देखें वीडियो

पूर्व सरपंच पर लगे हमले के आरोप फिरोजपुरः जिला फिरोजपुर के कस्बा ममदोट मेन बाजार में हलवाई की दुकान पर...