Himachal Govt
LudhianaPunjab News: महिला ने बच्चों सहित लगाई नहर में छलांग, एक की...

Punjab News: महिला ने बच्चों सहित लगाई नहर में छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दुगरी इलाके में जहां ससुराल वालों की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। इस दुखद घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि महिला और उसके दूसरे बच्चे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला पिछले कुछ समय से अपने ससुराल वालों से परेशान चल रही थी और इसी विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि आज दूपहर महिला का देवर अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके मायके पहुंचा और उसे जमकर धमकाया। देवर की इन धमकियों और मानसिक दबाव से महिला इस कदर टूट गई कि उसने यह खौफनाक कदम उठाने का मन बना लिया। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर दुगरी नहर पर पहुंची और उनके साथ नहर में छलांग लगा दी।

महिला को बच्चों के साथ नहर में कूदता देख वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला। राहगीरों की मदद से तीनों को तुरंत एक नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला और उसके दूसरे बच्चे की हालत अभी भी बेहद नाजुक (सीरियस) बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा हत्या मामले में पति-सास गिरफ्तार, बच्ची बरामद

जालंधर, ENS: करतारपुर की लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत...

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे दिन भी लगातार तेज बारिश होती रही। सोमवार को शहर...

Punjab News: राजिंदरा अस्पताल के बाहर युवकों का हुड़दंग, एक-दूसरे पर चलाए लात-घूंसे, देखें वीडियो

पटियाला: सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर ढाबों के पास देर रात कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग करने का मामला...

शादी के 2 माह बाद खुला राज, आपत्तिजनक हालत में प्रेमी संग पकड़ी पत्नी, देखें वीडियो

झांसीः शादी के दो महीने बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। उसने...

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा हत्या मामले में पति-सास गिरफ्तार, बच्ची बरामद

जालंधर, ENS: करतारपुर की लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति उमंग बस्सी...