Himachal Govt
UncategorizedJalandhar News: लेक्चरर नेहा हत्या मामले में पति-सास गिरफ्तार, बच्ची बरामद

Jalandhar News: लेक्चरर नेहा हत्या मामले में पति-सास गिरफ्तार, बच्ची बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: करतारपुर की लेक्चरर नेहा बस्सी की मौत मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 6 वर्षीय बच्ची को भी रिकवर कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने सतपाल कौर को गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उज्जैन से दोनों को गिरफ्तार किया है और अब दोनों को जालंधर लाया जा रहा है।

दरअसल, सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्पिक पिलाकर हत्या की गई। इस मामले में जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है। गर्लफ्रेंड के पति विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने भी लव मैरिज की थी लेकिन बाद में पत्नी के लेक्चरर के पति के साथ अफेयर हो गया। इसके बाद वह शादी करने की तैयारी में थे।

इसीलिए वह लेक्चरर व मुझे रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए वह 15 दिन से प्लानिंग कर रहे थे। उसने दोनों के बीच की 206 पन्नों की चैटिंग भी पकड़ी थी। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर मामले के जांच अफसर ASI बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि विशाल शर्मा ने इस मामले में कई खुलासे किए हैं। विशाल ने बताया कि वह हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत है। विशाल के अनुसार उसकी 11 साल पहले सतपाल कौर से लव मैरिज हुई और उनकी 9 साल की बेटी है।

उन्होंने जालंधर में बने करीब 1 करोड़ रुपए के मकान की रजिस्ट्री भी पत्नी के नाम कराई थी। करीब 6 महीने पहले उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का उमंग बस्सी के साथ 3 सालों से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था, जो कि उनका स्कूल फ्रेंड था। विशाल शर्मा ने हैदराबाद से फोन पर बताया कि 3 फरवरी 2026 को जब वह अचानक घर पहुंचे, तो पत्नी घबरा गई। वह किसी से चैटिंग कर रही थी। जब उन्होंने मोबाइल छीनकर चैट देखनी चाही तो पत्नी ने उन पर हमला कर दिया और घर से भाग गई। विशाल ने बताया कि बेटी के स्कूल (मेयर वर्ल्ड) के बाहर भी उमंग बस्सी ने उन पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला किया था, जिसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद राजनीतिक दबाव के चलते कोई सुनवाई नहीं हुई।

विशाल ने आरोप लगाया कि एक एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ने दो हंसते-खेलते परिवारों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है और अब वह कानून के जरिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। विशाल के मुताबिक, जब उन्होंने पत्नी का मोबाइल जांचा तो 15 दिनों की 206 पेजों की वॉट्सऐप चैट सामने आई। इस चैट में उमंग बस्सी और सतपाल कौर आपस में प्लानिंग कर रहे थे कि वे अपने-अपने लाइफ पार्टनर (नेहा और विशाल) को या तो छोड़ दें या फिर रास्ते से हटा (मार) दें। घर में भी पत्नी के कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिली। विशाल का कहना है कि वह जॉब के सिलसिले में हैदराबाद में दूर रहते थे, इसलिए बच गए, लेकिन उमंग बस्सी ने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी पत्नी नेहा को टॉयलेट क्लीनर पिलाकर मौत के घाट उतार दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने...

Punjab News: GMADA के खिलाफ आप सासंद कंग ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद...

नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरः पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट...

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी लगातार मिल रही है। एक बार फिर जिला...

Punjab News: GMADA के खिलाफ आप सासंद कंग ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गमाडा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।...

नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरः पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली 30 वर्षीय महिला से ऑटो चालक ने दुष्कर्म, मारपीट और...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास उसे समय दहशत का माहौल पैदा हो गया।...