Himachal Govt
JalandharJalandhar News: महिला और बच्ची को कुचलकर स्कॉर्पियो चालक फरार, देखें वीडियो

Jalandhar News: महिला और बच्ची को कुचलकर स्कॉर्पियो चालक फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: मुस्लिम कॉलोनी इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी एक महिला और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटती देख कार चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पीड़ित महिला के ससुर मोहिंदर सिंह ने बताया कि उनकी बहू सब्जी लेने के लिए मार्केट आई हुई थी।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार वहां से गुजर रही थी, जबकि उसके पीछे एक फॉर्च्यूनर कार भी आ रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों के बीच तेज रफ्तार में पीछा चल रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़ी उनकी बहू व एक बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बहू और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम के माध्यम से मुस्लिम कॉलोनी में कार की चपेट में आने से महिला के घायल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक...

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे...

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन मोड में आ गया है। सेहत विभाग द्वारा लगातार मिठाई...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना...

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे दिन भी लगातार तेज बारिश होती रही। सोमवार को शहर...

Punjab News: राजिंदरा अस्पताल के बाहर युवकों का हुड़दंग, एक-दूसरे पर चलाए लात-घूंसे, देखें वीडियो

पटियाला: सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर ढाबों के पास देर रात कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग करने का मामला...