Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalमुंबई के भुलेश्वर इलाके में दर्दनाक हादसा, गणेश की प्रतिमा गिरने से...

मुंबई के भुलेश्वर इलाके में दर्दनाक हादसा, गणेश की प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई: शहर के भुलेश्वर इलाके में बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में भुलेश्वरचा राजा गणपति मंडल की करीबन 3 टन वजन की गणेश प्रतिमा पंडाल में स्थापित करने से पहले ही तकनीकी कारण से गिर गई थी। हादसा बलराम मर्चेंट रोड कबूतरखाना जय अंबे भुलेश्वर इलाके में हुआ है।

मूर्ति के नीचे आए 7 लोग

जानकारी के अनुसार, यह हादसा बीती रात करीबन 9:51 पर हुआ। प्रतिमा के आगमन समारोह के दौरान मूर्ति नीचे गिर गई। प्रतिमा के गिरने से कुल 7 लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें से 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बाकी के 5 लोग हादसे में घायल हैं। मृतकों की पहचान संकते नेवसे और बृजेश हेमंत जोशी के तौर पर हुई है। संकते नवसे भुलेश्वरचा राजा गणपति मंडल के अध्यक्ष थे। उनको रिलायंस अस्पताल में ले जाया गया था जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

दूसरे मृतक की पहचान बृजेश हेमंत जोशी के तौर पर हुई है। वह पेशे से अकाउंटेंट थे। गणेश भक्त के तौर पर वो कार्यक्रम में मौजूद थे। उनको जी.टी अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। बृजेश के परिवार में उनको करीबन 2 साल की एक संतान है। उनके पिता का काफी समय पहले निधन भी हो गया था। तभी से परिवार की जिम्मेदारी बृजेश के कंधों पर थी।

इस हादसे में वैभव घेनंद और पवन चौरसिया भी घायल हुए हैं। दोनों का जी.टी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है। इसके अलावा 5 साल के लावण्या गनेर, 7 साल की दिव्या गनेर और 26 साल के कुणाल काशीद भी घायल हो गए हैं। तीनों का जे.जे अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है।

बता दें कि जल्द ही गणेश चतुर्थी आने वाली है। ऐसे में इससे पहले मुंबई में धूमधाम के साथ यह पर्व मनाया जाता है। भगवान गणेश की प्रतिमा इस दौरान मंडलों में स्थापित की जाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Deepender Hooda बैकफुट पर आए, सिख समाज से हमारा भाईचारा; कभी ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा

रोहतकः रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के...

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक...

थार का कहर, सड़क किनारे खड़ी 9 साल की बच्ची को रौंदा; एनएच किया जाम

अरवलः थाना क्षेत्र के कोनी कुटी गांव के समीप...

Deepender Hooda बैकफुट पर आए, सिख समाज से हमारा भाईचारा; कभी ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा

रोहतकः रोहतक कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन...

Punjab News: बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के तोड़े शीशे, देखें वीडियो

पंचकूलाः सकेतड़ी में आपराधियों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिन में तीन वारदात सामने आई...

अब पुराने यादें होगी ताजा, Google Map पर आया खास ऑप्शन, तस्वीरें ढूंढनी होगी आसान

टेक्नोलॉजी : यादें सजाकर रखने के लिए फोन में सभी कई तस्वीरें कैद करके रखते हैं। हर किसी के...

Jalandhar News: गोपाल नगर में मिला लावारिस शव, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

जालंधरः गोपाल नगर के पास पीली कोठी की बैक साइड में एक लावारिस हालात में शव बरामद हुआ है,...