Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर लगे गंभीर...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन एरिया से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जहां, इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने उसके ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि इन्होंने हत्या किया है।

5 साल पहले हुई थी शादी
मृतका के माता-पिता ने रोते हुए बताया कि करीब पांच साल पहले उनकी बेटी की शादी फिरोजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। शादी धूमधाम से की गई थी। दोनों का करीब चार साल का एक बच्चा भी है। परिवार के अनुसार, शादी के शुरुआती करीब दो साल तक सब कुछ ठीक चल रहा था।

आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद बढ़ा विवाद
मृतका के परिवार ने आरोप लगाया कि बेटी ने एक दिन अपने पति और देवरानी को आपत्तिजनक हालत में देखा था। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद से उसका पति और बच्चा अलग रहने लगे। परिवार के मुताबिक, अलग रहने के बाद भी दोनों के बीच कई बातों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे।

देर शाम परिवार को दी गई घटना की जानकारी
मृतका की मां रेनू ने बताया कि देर शाम उन्हें उनके दामाद की तरफ से घटना की जानकारी दी गई। परिवार के अनुसार, उन्हें बताया गया कि महिला ने फांसी लगा ली है और कमरा अंदर से बंद है।

मां ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
मृतका की मां का आरोप है कि जिस समय महिला ने फांसी लगाई,  उस समय ससुराल वाले घर में ही मौजूद थे। उनका कहना है कि महिला को बचाने या तुरंत मदद करने के बजाय ससुराल वालों ने अपने बच्चे को अपनी बहन के घर छोड़ा और फिर वहां से चले गए। व्यक्ति ने फोन करके बताया कि महिला ने फांसी लगा ली है और कमरे को बंद कर दिया गया है। उसने यह भी बताया कि कमरे की चाबी वहीं रखी हुई है।

परिवार ने हत्या का जताया शक
मृतका के परिजनों ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें यह मामला आत्महत्या का नहीं लगता। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई हो सकती है और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच
परिवार ने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। मौत के असली कारण और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: चाय वाले ने दुकानदार पर बोला हमला, सामान किया तहस-नहस, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के चरणजीतपुरा इलाके से चाय वाले और...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

Jalandhar News: चाय वाले ने दुकानदार पर बोला हमला, सामान किया तहस-नहस, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के चरणजीतपुरा इलाके से चाय वाले और एक दुकानदार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।...

Jalandhar News: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, देखें वीडियो

पीड़ितों ने उच्च अधिकारियों से लगाई इंसाफ की गुहार जालंधरः महानगर के बस्ती बावा खेल इलाके के राजा गार्डन से...

Hoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...