Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, 505 ग्राम हेरोइन बरामद

Punjab News: 2 महिलाओं सहित 4 गिरफ्तार, 505 ग्राम हेरोइन बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत जगराओं में थाना जोधां पुलिस ने 505 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए थाना जोधां प्रभारी इंस्पेक्टर किरणदीप कौर ने बताया कि पुलिस टीम नारंगवाल चौक पर नाकाबंदी कर जांच कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि जगदीप सिंह उर्फ जग्गा निवासी अमृतसर, पूजा रानी निवासी लुधियाना और सोनिया रानी निवासी होशियारपुर हेरोइन सप्लाई करने के लिए एक्टिवा पर शहजादा के पास सिंगला कॉलोनी में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने सिंगला कॉलोनी में छापेमारी की। मौके से जगदीप सिंह, पूजा रानी और सोनिया रानी के अलावा किरणदीप सिंह उर्फ किरण निवासी गांव चचराड़ी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि जगदीप, पूजा और सोनिया कथित तौर पर हेरोइन की खेप अमृतसर से लेकर जगराओं पहुंचे थे और इसे किरणदीप सिंह को सप्लाई करना था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। अदालत ने सभी आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि खेप कहां से हासिल की गई थी और इसे आगे किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था। अधिकारियों के मुताबिक, सीमा पार से नशे की खेप मंगवाने वाले संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

नशे की हालत में घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज व मारपीट, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा में एक महिला ने शिकायत...

टाहलीवाल पुलिस ने स्विफ्ट कार से 25 पेटियां देसी शराब की बरामद

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने गश्त व...

59वीं राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का चरखी दादरी में भव्य शुभारंभ

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कैप्टन जिले सिंह स्कूल...

सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचा मजबूत करने को चलाया गया राज्यव्यापी अभियान

14,300 से अधिक विद्यालयों का हुआ माइक्रो निरीक्षण चंडीगढ़: हरियाणा...

नशे की हालत में घर में घुसकर महिला से गाली-गलौज व मारपीट, मामला दर्ज

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना बंगाणा में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक व्यक्ति ने नशे की हालत...

टाहलीवाल पुलिस ने स्विफ्ट कार से 25 पेटियां देसी शराब की बरामद

ऊना,सुशील पंडित: पुलिस थाना टाहलीवाल की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान बाथड़ी के पास एक स्विफ्ट कार से...

59वीं राज्य स्तरीय स्कूली कबड्डी प्रतियोगिता का चरखी दादरी में भव्य शुभारंभ

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कैप्टन जिले सिंह स्कूल में किया प्रतियोगिता का शुभारंभ चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल...

Jalandhar News: लाखों की लूट की सुलझी गुत्थी, आरोपियों की टूटी टांगे, CP ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सूर्य एंक्लेव में 5 दिन पहले कारोबारी ललित से 72 लाख की लूट मामले की गुत्थी को पुलिस...