लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण आशू के घर सासंद चरणजीत सिंह चन्नी और सासंद सुखजिंदर रंधावा पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सुखजिंदर सिंह रधावा ने कहाकि पंजाब की मांगो को लेकर वह और सासंद चन्नी ने भारत भूषण आशू के घर पहुंचे, जहां स्टेडिंग कमेटी के साथ आज मीटिंग में बैठकर विचार विर्मश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के समय में जब वह तीनों शामिल थे और उस समय पहले सीएम थे जिन्होंने घर बैठकर मिनिस्टरी चलाई है। उन्होंने कहाकि वह घर में सो रहे होते थे और उन्हें फैसले के बारे में फोन करके बताया जाता था। पंजाब को आज ऐसा सीएम चाहिए।
सासंद चरणजीत सिंह और सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा आज कांग्रेस के पूर्व विधायक भारत भूषण आशू के घर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सासंद चन्नी ने एक बार फिर से 1984 दंगा पीड़ितों के दोषी सज्जन सिंह के खिलाफ भड़के। उन्होेंने कहाकि सज्जन सिंह सिख कौम के लोगों का दिल्ली में कातिल है और इसने मानवता को शर्मसार किया है। सज्जन सिंह को देश की अदालत ने 2 बार अलग-अलग केसों में उम्रकैद की सजा हुई और उसकी जेल में मौत हुई है। चन्नी ने सज्जन की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है और वह इंसानियत पर दबा है।

