Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalसिंधु जल समझौते को लेकर भड़के Pak मंत्री Ahsan Iqbal , भारत...

सिंधु जल समझौते को लेकर भड़के Pak मंत्री Ahsan Iqbal , भारत को दे दिया Ultimatum

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने अपने देश को चेतावनी देते हुए भारत से अलर्ट रहने के लिए कह दिया है। उनका कहना है कि भारत के सिंधु जल समझौते को रोक कर रखने के फैसले ने चुनौती खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि अब इस बात का डर है कि भारत पानी का इस्तेमाल सिर्फ एक हथियार के तौर पर कर सकता है। उन्होंने कहा कि जब फसलों के लिए पानी की जरुरत होती है तो सप्लाई रोक दी जाती है जब जरुरत हो तो पानी छोड़ दें।

यह बयान इकबाल ने एशिया सोसाइटी के कार्यक्रम के दौरान कही है। यह समझौता एक इंटरनेशनल एग्रीमेंट है। इसको अब बदला नहीं जा सकता। इस बार भारत ने एकतरफा तौर पर इसको रोक दिया है। इससे एक नई चुनौती पैदा हो गई है।

कूटनीतिक रास्तों पर करेंगे अमल

इसके अलावा उन्होंने कहा है कि आधुनिक इतिहास में पहली बार पानी को हथियार बनाया जा रहा है। अब हमें यह खतरा है कि भारत पानी का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ हथियार के तौर पर करेगा। वो पाकिस्तान को तब पानी देने से मना करेंगे जब उसको फसलों की जरुरत होगी। वहीं तब पानी छोड़ सकते हैं जब पानी को इसकी जरुरत नहीं होगी। ऐसे में उन्होंने आगे कहा है कि इसलिए जो बांध हम बना रहे हैं वो बफर के लिए काम करेंगे। हम फिलहाल इस मसले पर सभी कूटनीटिक रास्तों पर भी अमल कर रहे हैं।

भारत पानी रोकेगा तो पाकिस्तान देगा जवाब

सिर्फ प्लानिंग मिनिस्टर ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ भी भारत के द्वारा सिंधु जल संधि स्थगित करने को लेकर अपनी राय रख चुके हैं। उन्होंने कहा था कि यदि पानी तक उनकी पहुंच खतरे में पड़ती है तो इस्लाबाद इसका उन्हें सीधा जवाब देगा। पाकिस्तान शांति चाहता है परंतु युद्ध नहीं परंतु शांति को उनकी इच्छा को कमजोर न समझा जाए। एक न्यूज चैनल ने उन्होंने बात करते हुए कहा कि – पानी की हर एक बूंद हमारी रेड लाइन पर है। यदि भारत पानी रोकेगा तो पाकिस्तान जवाब भी देगा। पाकिस्तान की संप्रभुता पर किसी भी खतरे का कड़ा जवाब भी दिया जाएगा। मई 2025 में पाकिस्तान और भारत के बीच सैन्य टकराव भी देखने को मिला था। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना भी बनाया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Hoshiarpur News: सब्जी मंडी में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में DSP सिटी कुलभूषण का आया बयान, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में अज्ञात हमलावरों द्वारा एक व्यक्ति और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग...

साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन Zolani Tet की हत्या, हमलावरों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

खेल: बॉक्सिंग की दुनिया से एक जरुरी खबर सामने आई है। साउथ अफ्रीका के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रह चुके...

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दो दिवसीय टेबलटॉप एक्सरसाइज एवं मॉक ड्रिल आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी - यूएनडीपी हॉस्पिटल सेफ्टी प्रोग्राम के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं...