Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalमहिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब की पेटियां, भारी रोष, देखें वीडियो

महिलाओं ने पकड़ी अवैध शराब की पेटियां, भारी रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऋषिकेशः मुनि की रेती में महिलाओं ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी। दरअसल, नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला के वार्ड संख्या 6 स्थित 14 बीघा क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं ने अवैध रूप से बेची जा रही देशी एवं अंग्रेजी शराब के खिलाफ मोर्चा खोला और बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी। महिलाओं के अनुसार मौके से करीब 12 पेटी अवैध शराब बरामद की गई।

अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौके पर पहुंचीं और शराब को अपने कब्जे में लेकर संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, सभासद बबीता रमोला एवं स्वाति पोखरियाल, अंबिका रावत, मीना मंदवाण, अंकिता बहुगुणा, संदीप भंडारी, सुरेंद्र नेगी, अजय रमोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं महिलाएं मौजूद रहीं।

स्थानीय महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री किए जाने से माहौल खराब हो रहा है और इसका सीधा असर युवाओं एवं परिवारों पर पड़ रहा है। महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि यदि क्षेत्र में इस प्रकार अवैध शराब की बिक्री जारी रही तो वे आगे भी इसके खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाती रहेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की...

हरियाणा में 8 MCH Wings के निर्माण में तेजी, 1 नवंबर तक सभी SNCU को MNCU में बदलने के निर्देश

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को मिलेगा बड़ा बढ़ावा चंडीगढ़:...

Punjab News: सेबों की आड़ में तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

पठानकोटः सेब के फलों का सीजन अब शुरू हो चुका है। जिसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल से लगातार...

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने...

Punjab News: मजीठिया और हरसिमरत बादल को कैबिनेट मंत्री का खुला चैलेंज, कहा—‘कल 11 बजे मौके पर आओ, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री और लोक निर्माण विभाग से संबंधित मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बठिंडा जिले के...

हरियाणा में 8 MCH Wings के निर्माण में तेजी, 1 नवंबर तक सभी SNCU को MNCU में बदलने के निर्देश

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को मिलेगा बड़ा बढ़ावा चंडीगढ़: हरियाणा राज्य मातृ, नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल को बड़ा...