Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalलोगों में मची शराब लूटने की होड़, हाइवे पर गाड़ी हुई दुर्घटना,...

लोगों में मची शराब लूटने की होड़, हाइवे पर गाड़ी हुई दुर्घटना, ड्राइवर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब लूट का मामला सामने आया है। दरअसल, पटना से सटे खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर में नेशनल हाईवे पर शराब से भरी एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद कार में रखी शराब की बोतलें बाहर सड़क पर बिखर गईं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बोलतें देखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग शराब की बोतले उठाकर चलते बने। यहां तक कि वीडियो में दिख रहा है कि उस रास्ते से गुजरने वाले सभी ऑटो रिक्शा चालक और टेंपो चालक, पिकअप चालकों ने आराम से अपनी गाड़ी रोकी और दुकान की तरह दो बोतल कार से निकाला और लेकर चलते बने।

इस दौरान स्कूली बच्चों को लेकर जा रहे एक ऑटो ड्राइवर ने भी दो बोतल शराब अपने पास रखी। स्थानीय लोगों के मुताबिक ये दुर्घटना इतनी जोर की थी कि कार में रखी शराब की बोतलें बाहर निकल आईं। कहने का मतलब की सड़क पर। उसके बाद लोग वहां जमा होने शुरू हुए। पहले किसी एक ने डिक्की के अंदर से शराब की पेटी निकाली। उसके बाद तो लोगों ने जमकर शराब उड़ाई। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है।

वायरल वीडियो में राहगीरों के अलावा ट्रक और कार चालक भी शराब की बोतलें उठाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग कार के पास पहुंचकर शराब को समेटते हुए नजर आए। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद कार संख्या BR 01FL8170 पर सवार तस्कर वहां से भागने में सफल रहे। उसके बाद सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शराब तस्कर की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाी जा रही थी। कहां उसे पहुंचाया जाना था। वीडियो में दिख रहे दृश्य ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब की बोतल लूटते लोगों का दृश्य देखकर कौन कहेगा कि ये ड्राई स्टेट है। तस्वीर देखकर लोगों की समझ और सामाजिक जिम्मेदारी पर भी बहस हो रही है। कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस वाले सारी शराब बेच देंगे। उससे अच्छा है, उसे लेकर घर जाइए और पीकर मजे कीजिए। स्थानीय लोगों ने जमकर शराब को दूसरे को लेकर जाने दिया। कई चालकों ने रास्ते में गाड़ी रोक कर शराब उठाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की...

हरियाणा में 8 MCH Wings के निर्माण में तेजी, 1 नवंबर तक सभी SNCU को MNCU में बदलने के निर्देश

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को मिलेगा बड़ा बढ़ावा चंडीगढ़:...

Punjab News: सेबों की आड़ में तस्करी, ट्रक से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो

पठानकोटः सेब के फलों का सीजन अब शुरू हो चुका है। जिसके चलते जम्मू कश्मीर और हिमाचल से लगातार...

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: Dr. Baljit Kaur

चंडीगढ़: आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को सम्मान के साथ नई जिंदगी की शुरुआत करने...

Punjab News: मजीठिया और हरसिमरत बादल को कैबिनेट मंत्री का खुला चैलेंज, कहा—‘कल 11 बजे मौके पर आओ, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री और लोक निर्माण विभाग से संबंधित मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने बठिंडा जिले के...

हरियाणा में 8 MCH Wings के निर्माण में तेजी, 1 नवंबर तक सभी SNCU को MNCU में बदलने के निर्देश

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को मिलेगा बड़ा बढ़ावा चंडीगढ़: हरियाणा राज्य मातृ, नवजात और शिशु स्वास्थ्य देखभाल को बड़ा...