मोहाली: पहाड़ों में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते गांव जयंती माजरी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से शनिवार बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जयंती-माजरी से गांव कसौली की ओर जा रहा व्यक्ति भैंसों से भरी महिंद्रा पिअकप लेकर नदी पार कर रहा था। इसी दौरान नदी में पानी का बहाव अचानक तेज़ हो गया और तेज बहाव में महिंद्र पिकअप फंस गई। दरअसल, हिमाचल में हुई भारी बारिश और पंजाब में तेज बारिश के चलते पानी का फ्लो अचानक बढ़ गया। वहीं पानी के तेज बहाव के कारण मोहाली के खरड़ गांव का दूसरे गांवों से टूटा संपर्क भी गया है।
बता दें कि करीब एक माह पहले तेज़ बहाव व्यक्ति और घोड़ा रेहड़ी को काफी दूर तक सड़क की ओर बहाकर ले गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला था। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बरसात के मौसम में नदी-नालों के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम करने और लोगों से उफनती नदियों को पार न करने की अपील की गई।

