ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता तथा भाषाई दक्षता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा पहली से चौथी के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता तथा कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट ज्ञान का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
कक्षा पहली से चौथी तक आयोजित सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, त्वरित चिंतन, तार्किक क्षमता तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। वहीं, कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक आयोजित हिंदी क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के हिंदी भाषा ज्ञान, शब्दावली, व्याकरणिक समझ, भाषा कौशल तथा त्वरित उत्तर देने की क्षमता को विकसित करने का प्रयास किया गया।
स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा पहली) में ब्रेन एक्सप्लोरर्स टीम के अनुभव सिंह, रियांश सहगल, वानी, नैत्विक तथा समीशा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्यूरियस माइंड्स टीम के सारा, आयांश ठाकुर, रिहान ठाकुर तथा इवान संगत द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा दूसरी में क्यूरियस माइंड्स टीम के वियान चौधरी, अंशदीप सिंह, अभिधा रावल, हरलीन कौर तथा रेवांश ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फास्ट थिंकर्स टीम की शानवी शर्मा, काशवी सैनी, दिव्यम चौधरी, जसकीरत सिंह देहल तथा मान्या चौधरी द्वितीय स्थान पर रहे।
एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी-चौथी) में ब्राइट स्पार्क्स टीम के शिवांश भारद्वाज, देवांश धीमान, कनिष्क ठाकुर, नित्या धीमान, तनिप साहू तथा एकनूर कौर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शार्प माइंड्स टीम के सक्षम शर्मा, नैरति शर्मा, विख्यात सिंह, जियाना यादव, अनायशा राणा तथा अर्षवीर सिंह द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि क्यूरियस टीम के युवान, रिहांशी बसराल, माण्विक शर्मा, गीतांशी शर्मा तथा विहान सोहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ऑरेंज ग्रुप (कक्षा पाँचवीं-छठी) में ज्ञान ज्योति टीम की श्रेया शर्मा, परिधि शर्मा, प्रियल वर्मा, प्रणवी शर्मा तथा देवांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञान के योद्धा टीम के शिवाय ठाकुर, रैनित कौशल, हरताज सिंह, अवनी ठाकुर तथा सृष्टि भाटिया द्वितीय स्थान पर रहे। ज्ञान के शिखर टीम की नायरा ठाकुर, अपर्णा शर्मा, रचित शर्मा, ईशान पटियाल तथा अरिद्धि राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मैंगो ग्रुप (कक्षा सातवीं-आठवीं) में जपजीत सिंह, अभास सिंह, तृषा राणा, गुंजन धीमान तथा सानिया चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विहान, कार्तिकेय, समरेंद्र सिंह रायजादा तथा शिवांश वशिष्ट द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं अवनीत, इश्मीत सिंह, अभिनंदन सैनी, काव्या शर्मा तथा शगुन ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मेलन ग्रुप (कक्षा नौवीं-दसवीं) में बुद्धि ब्रिगेड टीम के दक्ष, रियांश ठाकुर, नेमिश बस्सी, गुरलीन कौर तथा नंदिनी पुरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषा बाजीगर टीम की सिमर कौर, अभिजोत सिंह, साक्षी शर्मा, धृति शर्मा तथा तमन्ना साहू द्वितीय स्थान पर रहे। ज्ञान गर्जना टीम की अक्षमा, जसकीरत सिंह, अनिका पराशर, तनिशा धीमान तथा रिद्धिमा ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास तथा अनुशासन की भावना का विकास करती हैं और उन्हें जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विजेता विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर इस प्रकार की शैक्षणिक एवं भाषाई गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

