Himachal Govt

Himachal Govt
Unaएचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत ऊना ज़िला में अभी तक 1250 से...

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत ऊना ज़िला में अभी तक 1250 से अधिक बच्चियों को लगी वैक्सीन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला ऊना में चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को सकारात्मक गति मिल रही है। अभियान के तहत अब तक 1250 से अधिक पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से जिले के विभिन्न स्कूलों में विशेष टीकाकरण ड्राइव के साथ-साथ बालिकाओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी के तहत ऊना जिले में भी ये मुहिम प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।

अभिभावकों से वैज्ञानिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील

डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित टीका है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह की अफवाहों अथवा भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही प्रमाणिक एवं वैज्ञानिक जानकारी पर भरोसा करें।

उन्होंने बताया कि जिला ऊना में ‘मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस, सामाजिक संस्थाओं तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से अभियान को और गति प्रदान करते हुए अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए अभिभावकों एवं आमजन की जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन...

Legal Meterology विंग ने जनवरी से जुलाई 2026 तक एकत्र की 53.26 लाख रुपये की Compounding Fees

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल...

जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार महाविद्यालय बंगाणा में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी, ऊना के निर्देशानुसार अटल बिहारी...

ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्योहार

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े पावन पर्व हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन एवेन्यू की महिलाओं...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के सलेम टाबरी पुलिस स्टेशन एरिया से एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने...

Legal Meterology विंग ने जनवरी से जुलाई 2026 तक एकत्र की 53.26 लाख रुपये की Compounding Fees

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने विभाग के प्रदर्शन की सराहना की चंडीगढ़: पंजाब...

Punjab News: युवक ने Sanitizer छिड़ककर लड़की को लगाई आग, गंभीर झुलसी, देखें वीडियो

पिता ने एक महीने पहले पुलिस में की थी शिकायत मोहाली: शहर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। आरोप...