Himachal Govt

Himachal Govt
MohaliPunjab News: अस्पताल के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 2 मजदूरों...

Punjab News: अस्पताल के निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 2 मजदूरों की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के एयरोसिटी एयरपोर्ट रोड पर बन रहे अस्पताल में मिट्टी धंसने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में एक मजदूर के घायल होने की खबर सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन अस्पताल की साइट पर अचानक से मिट्टी का एक हिस्सा धंस गया। अचानक हुए इस हादसे की चपेट में वहां मौजूद मजदूर आ गए जिनमें से दो की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय निर्माणाधीन बिल्डिंग की बेसमेंट में खुदाई और निर्माण संबंधी कार्य चल रहा था। अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए।

हादसे की सूचना मिलते ही जेसीबी मशीन और अन्य उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का कार्य तेज कर दिया। घायल मजदूर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया है। मृतक मजदूरों की पहचान की जा रही है। मोहाली एयरोसिटी में यह अस्पताल निर्माणाधीन है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा लिबासा अस्पताल में काम करने वाले एक ऑर्थोपेडिक सर्जन के निर्माण स्थल पर हुआ है। वहां बेसमेंट की खुदाई के दौरान हादसा हुआ। जानकारी के मुताबकि तीनों मजदूर सड़क से करीब 15 फीट नीचे बेसमेंट में काम कर रहे थे।

खुदाई के दौरान बेसमेंट की मिट्टी अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल रेस्कयू टीम मौके पर नहीं पहुंची है। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं प्राइवेट हॉस्पिटल की निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने की घटना को लेकर वार्ड नंबर 22 के म्युनिसिपल काउंसलर हरविंदर सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है। उन्होंने कहा- “यहां मेडिसिटी प्राइवेट हॉस्पिटल बन रहा है। उन्होंने कोई भी नियम पूरा नहीं किया है। यहां कुछ भी ठीक से नहीं किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा...

हरियाणा में लागू करेंगे “वाटर सिक्योर हरियाणा” कार्यक्रम : Shyam Singh Rana

जल सुरक्षा को सुदृढ़ और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को...

प्रदेश में जरुरी दवाईयों और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे : Aarti Singh Rao

PJIMS रोहतक की सुविधाओं में होगा इजाफा चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश...

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच एक भीषण हादसा हुआ। एक धार्मिक...

Punjab News: व्यापारी को GST विभाग की राशि अदा ना करना पड़ा महंगा, अब हो रही नीलामी, देखें वीडियो

मोगाः आमतौर पर जब लोगों की किसी सरकारी विभाग की अदायगी होती है, तो वे उस अदायगी को लेकर...

Jalandhar News: बंद के दौरान दूल्हे की रोकी कार, रास्ते बंद पर लोगों में रोष, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद की कॉल...