तेलंगानाः यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुए जोरदार धमाके के बाद 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब नाइट शिफ्ट के दौरान कर्मचारी काम बदल रहे थे। धमाका इतना तेज था कि प्लांट के एक हिस्से में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
फार्मा यूनिट में हुआ हा/द/सा, रिएक्टर में ध/माके से 2 की मौ/त#PharmaUnit #IndustrialAccident #ReactorBlast #BreakingNews #AccidentNews pic.twitter.com/1Ac3EJcrjF
— Encounter Newspaper (@encounter_md) August 22, 2026
घायल 8 कर्मचारियों में से दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वे 50 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। दमकल विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, ‘रात करीब 10:30 बजे स्थानीय लोगों ने फोन कर सूचना दी कि एक फार्मा कंपनी में धमाका हुआ है। सूचना मिलते ही चौटुप्पल से एक दमकल वाहन और अन्य स्थानों से दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।’ अधिकारी ने बताया कि यह घटना यादाद्रि-भुवनगिरी जिले के पोचमपल्ली मंडल के डोटिगुडेम गांव स्थित हेजेलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में हुई।
धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। दमकल अधिकारी ने बताया,’इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।’ मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दमकल अधिकारी के मुताबिक, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमाका किस वजह से हुआ और इसमें किन परिस्थितियों में दो लोगों की जान गई तथा नौ अन्य घायल हुए। हादसे के बाद फार्मा यूनिट में लगी आग पर दमकल विभाग ने काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद घटनास्थल को सुरक्षित किया गया और राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

