नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में मंगोलपुरी इलाके में सरेआम राह चलते लोगों पर चाकुओं से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मंगोलपुरी इलाके में कुछ लोगों के एक समूह ने राहगीरों पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए। ये हमले मंगोलपुरी के L ब्लॉक की तीन गलियों में हुए। पुलिस ने बताया कि हमले में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो को बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वीडियोस रेआ म राह चलते लोगों पर चाकुओं से हमला, 6 घा य ल pic.twitter.com/gd7Vv3oNJs
— Encounter News (@encounternews2) August 22, 2026
पुलिस हमला करने वाले आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कुछ संदिग्ध नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस पीड़ितों से बातचीत करने के साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ हो सकता है। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि हमलावरों ने लोगों से लूटपाट भी की और इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

