JalandharJalandhar News: बिना नंबरी ट्रैक्टर चालक पर लगे आरोप, बाल-बाल बचा एक्टिवा...

Jalandhar News: बिना नंबरी ट्रैक्टर चालक पर लगे आरोप, बाल-बाल बचा एक्टिवा सवार, हथियार बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: गुरु नानक मिशन चौक पर ट्रैक्टर चालक पर गलत ड्राइविंग करने के आरोप लगे। वहीं एक्टिवा सवार ने कहाकि वह माता के साथ एक्टिवा पर सवार होकर आ रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर चालक द्वारा गलत ड्राइविंग की गई और वह दो बार एक्टिवा चालक की ट्रैक्टर से टक्कर होने से बचाव हुआ। एक्टिवा सवार का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और कोई भी हादसे का शिकार हो सकता था। एक्टिवा चालक का आरोप हैकि ट्रैक्टर चालक ने ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए थे। इस दौरान उसके द्वारा ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा भी दिया गया, लेकिन ना रुकने के कारण उसने पुलिस प्रशासन से ट्रैक्टर रोकने की अपील की। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर रोकने पर जब तालाशी ली गई तो ट्रैक्टर में से तेजधार हथियार बरामद हुआ। वहीं एक्टिवा सवार ने कहाकि तेजधार हथियार से उसने टाहनी को काटना होता है। वहीं ट्रैक्टर की नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है और दस्तावेज भी चालक के पास मौजूद नहीं है।

वहीं ट्रैक्टर चालक आशुतोष कुमार ने कहाकि वह प्राइवेट एसके पांडे ठेकेदार के पास काम करता है और नगर निगम का वह ठेकेदार है। ट्रैक्टर में ऊंची आवाज में गाने चलाने को लेकर कहा कि उसने धीमी गति से गाने चलाए थे और तेजधार हथियार टाहनी काटने के लिए रखा हुआ है। आशुतोष के अनुसार अभी नंबर प्लेट ट्रैक्टर की आई नहीं है और दस्तावेज मंगवाए है। एक्टिवा की टक्कर होने से बचाव को लेकर

कांस्टेबल सतविंदर ने कहाकि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की जांच की तो तेजधार हथियार बरामद हुआ। हालांकि ट्रैक्टर चालक द्वारा तेजधार हथियार टाहनी काटने के लिए रखा है। कांस्टेबल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा है और ऊंची आवाज में गाने लगाए हुए है। इस दौरान एक्टिवा सवार व्यक्ति 2 बार हादसे का शिकार होने से बचा है। वहीं ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए चालक को थाने ले जाया जा रहा है, जहां मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

राहुल गांधी के पंजाब दौरे का ऐलान, जानें किस तारीख को आएंगे

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर...

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल स्काउट्स बटालियन गठित करने का किया आग्रह

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार...

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर मिलेगी 50% सब्सिडी: Gurmeet Singh Khudiyan

चंडीगढ़: उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने...

दर्दनाक हादसाः बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 22 की मौत, कई लोग घायल

माकुएनी: केन्या में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां,...

आगामी पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी प्रदेश सरकार : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र के विकास...

राहुल गांधी के पंजाब दौरे का ऐलान, जानें किस तारीख को आएंगे

चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज करने के संकेत दिए हैं।...

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से हिमाचल स्काउट्स बटालियन गठित करने का किया आग्रह

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से लद्दाख स्काउट्स, सिक्किम स्काउट्स और अरुणाचल प्रदेश स्काउट्स की...

पंजाब के किसानों को गेहूं के प्रमाणित बीजों पर मिलेगी 50% सब्सिडी: Gurmeet Singh Khudiyan

चंडीगढ़: उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और राज्य के किसानों पर वित्तीय बोझ कम करने के...