Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalकांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाराणसीः सावन के तीसरे सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों के साथ चौबेपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है। परिधि अस्पताल के सामने सड़क किनारे विश्राम कर रहे चार कांवड़ियों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार चारों कांवड़िए रविवार रात वाराणसी से गंगाजल लेकर पैदल मार्कंडेय महादेव मंदिर के लिए निकले थे। सोमवार सुबह चौबेपुर हाईवे पर परिधि अस्पताल के सामने पहुंचने के बाद सभी सड़क किनारे कुछ देर विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कांवड़ियों को रौंदते निकल गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने विनीत तिवारी (25), पुत्र विनोद तिवारी, निवासी काल भैरव को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में आशीष चौधरी, रितेश पासी और सागर घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कांवड़ियों को बेहतर उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसीपी सारनाथ ने बताया कि हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है, जबकि तीन घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में परियोजानाओं के लिए जारी किए 27 करोड़ रुपये

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले...

Punjab News: Satluj Hospital में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के प्लाई रोड पर स्थित सतलुज अस्पताल...

Punjab News: लैब पर फायरिंग करके फिरौती मांगते 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में 6 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने आयोजित किया Webinar

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर की ओर...

Punjab News: BA First year की छात्रा ने की जीवनलीला समाप्त, इकलौती थी बेटी, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के राहों रोड स्थित न्यू माधोपुरी कॉलोनी...

CM Sukhu ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र में परियोजानाओं के लिए जारी किए 27 करोड़ रुपये

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास की सौगातें...

Punjab News: Satluj Hospital में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर के प्लाई रोड पर स्थित सतलुज अस्पताल में आग लगने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली...

Punjab News: लैब पर फायरिंग करके फिरौती मांगते 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बटाला में 6 मार्च की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक लैब पर फायरिंग की गई थी। इस...

Meharchand Polytechnic College के Automobile विभाग ने आयोजित किया Webinar

जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर की ओर से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा Webinar आयोजित किया गया।...