Himachal Govt

Himachal Govt
NationalHoneymoon में Period आने पर पत्नी से मारपीट कर दबाया गला, केस...

Honeymoon में Period आने पर पत्नी से मारपीट कर दबाया गला, केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अंडमानः अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हनीमून के दौरान एक महिला ने अपने पति पर पीरियड आने के बाद उसके साथ मारपीट करने और गला दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति, सास और ननद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रामगढ़ताल क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति दिल्ली निवासी निखिल मिश्रा उसके मासिक धर्म आने से नाराज हो गया और उसके साथ थप्पड़, लात और मुक्कों से मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसका गला दबाने की कोशिश की। उसकी चीख-पुकार सुनकर होटल कर्मचारियों ने कथित तौर पर हस्तक्षेप किया और मारपीट रुकवाई।

दंपती हनीमून के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह गए थे। शिकायत के मुताबिक यात्रा के दौरान महिला को पीरियड आया और उसे पेट में तेज दर्द के साथ अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।

महिला का आरोप है कि उसके पति ने उससे पूछा कि उसने अपने पीरियड के बारे में पहले क्यों नहीं बताया। इसके बाद कथित तौर पर उसने उसके साथ मारपीट की। होटल कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति शांत हुई। बाद में उसके पति ने उसके पिता को फोन कर उसे दिल्ली आकर वापस ले जाने के लिए कहा और कथित तौर पर कहा कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहता।

महिला ने आरोप लगाया कि दिल्ली लौटने के बाद उसकी सास और ननद ने भी उसके पति का पक्ष लिया और उसे प्रताड़ित किया। उसने दावा किया कि शादी के करीब 45 दिन बाद ही उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया गया।

रामगढ़ताल थाने के एसएचओ श्यामा नंद राय ने महिला की शिकायत पर 15 अगस्त को निखिल मिश्रा, उसकी मां संजू मिश्रा और बहन नेहा पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri AI समेत नए Products, कंपनी ने दी Products की Details

टेक्नोलॉजी: एप्पल के कुछ होम प्रोडक्ट्स, खासतौर पर होमपॉड...

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं में मची भगदड़, देखें वीडियो

उज्जैनः सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर...

कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

वाराणसीः सावन के तीसरे सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर...

Jalandhar News: Kartar Bus से नौजवान की मौत को लेकर CP Office पहुंची BJP, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के अलास्का चौक पर करतार बस...

Jalandhar News: आरती राजपूत ने क्रिशचन समुदाय पर लगाए सरकारी जगह कब्जाने के आरोप, देखें Live

बेअदबी मामले में विवादों में घिरे DCP Dhillon जालंधर, ENS: चौगिटी के इलाके में जगह पर कब्जा करने को...

Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri AI समेत नए Products, कंपनी ने दी Products की Details

टेक्नोलॉजी: एप्पल के कुछ होम प्रोडक्ट्स, खासतौर पर होमपॉड मिनी और एप्पल टीवी पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में...

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं में मची भगदड़, देखें वीडियो

उज्जैनः सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे...

कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

वाराणसीः सावन के तीसरे सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों के साथ चौबेपुर हाईवे...