Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalछात्रों की जीत, JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार

छात्रों की जीत, JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सभी जायज मांगों को मानने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। छात्रों से दो राउंड की वार्ता के बाद कई मुद्दों पर सहमति बनी है।

साथ ही छात्रों की जायज मांगों को मानते 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने पर सहमति बनी है। झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय ने रांची में आंदोलन कर रहे JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के साथ दो राउंड की वार्ता के बाद ये घोषणा की है।

मंत्री दीपिका पांडेय ने बताया कि छात्रों से बातचीत के बाद 14वीं JPSC परीक्षा को रद्द करने पर सहमति बन चुकी है। इसके साथ ही टीडीपीएल (TDPL) द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और JSSC-CGL की जांच राज्य सरकार की एजेंसी सीआईडी (CID) से कराने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा यदि किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच की आवश्यकता होगी, तो राज्य सरकार ईडी (ED) को भी पत्र लिखेगी।

छात्रों से अपील की कि सीआईडी की जांच की पूरी निगरानी न्यायिक समिति से करवाई जाएगी. 90 दिनों के अंदर इन जांचों को पूरा करके फास्ट ट्रैक कोर्ट का रुख किया जाएगा ताकि छात्रों को न्याय दिलाया जा सके।

उन्होंने याद दिलाया कि झारखंड सरकार ने 2023 में ही विधानसभा से पेपर लीक के खिलाफ कठोर सजा सुनिश्चित करने वाला विधेयक पारित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस वक्त भाजपा ने राज्य में इसका विरोध किया था, लेकिन बाद में छात्रों को संतुष्ट करने के लिए संसद में उसी तरह का कानून लाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri AI समेत नए Products, कंपनी ने दी Products की Details

टेक्नोलॉजी: एप्पल के कुछ होम प्रोडक्ट्स, खासतौर पर होमपॉड...

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं में मची भगदड़, देखें वीडियो

उज्जैनः सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर...

कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

वाराणसीः सावन के तीसरे सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर...

Jalandhar News: Kartar Bus से नौजवान की मौत को लेकर CP Office पहुंची BJP, देखें Live

जालंधर, ENS: शहर के अलास्का चौक पर करतार बस...

Jalandhar News: आरती राजपूत ने क्रिशचन समुदाय पर लगाए सरकारी जगह कब्जाने के आरोप, देखें Live

बेअदबी मामले में विवादों में घिरे DCP Dhillon जालंधर, ENS: चौगिटी के इलाके में जगह पर कब्जा करने को...

Apple जल्द लॉन्च करेगा Siri AI समेत नए Products, कंपनी ने दी Products की Details

टेक्नोलॉजी: एप्पल के कुछ होम प्रोडक्ट्स, खासतौर पर होमपॉड मिनी और एप्पल टीवी पिछले कुछ समय से लाइमलाइट में...

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन को उमड़े श्रद्धालुओं में मची भगदड़, देखें वीडियो

उज्जैनः सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे...

कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल

वाराणसीः सावन के तीसरे सोमवार को मार्कंडेय महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे कांवड़ियों के साथ चौबेपुर हाईवे...