Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalहोटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, देखें वीडियो

होटल में लगी भीषण आग, 6 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बीरभूमः पश्चिम बंगाल के बीरभूम में सोमवार सुबह तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। होटल में सुबह करीब 4 बजे आग लगी। बताया जा रहा है कि सावन का आखिरी सोमवार होने के कारण होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि आग उस समय शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जब कई लोग सो रहे थे।

हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इस बीच स्थानीय लोगों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच सोमवार को बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर बिजली का तार गिरने से अचानक भगदड़ मच गई।

इस हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत की जानकारी मिली है और 12 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाके के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच राहत और बचाव कार्य जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

लुधियानाः पॉश इलाके दुगरी में स्नैचिंग और लूटपाट की...

कार और टैंकर की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टोलैंड क्षेत्र...

जीवन कुंडू हत्याकांड: सरकार ने मांगें मानी: आज होगा अंतिम संस्कार

हिसारः जीवन कुंडू हत्याकांड में महापंचायत के बाद न्याय संघर्ष...

Punjab News: बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

लुधियानाः पॉश इलाके दुगरी में स्नैचिंग और लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जहां बेखौफ लुटेरों ने...

मेट्रो में लड़की की फोटो खींचने पर CISF जवान सस्पेंड, यात्रियों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां येलो लाइन पर स्थित एम्स...

बड़ा हादसाः गंगा स्‍नान के दौरान डूबी परिवार की 7 बच्‍च‍ियां, 2 के शव बरामद, देखें वीडियो

पटनाः बख्तियारपुर में आज सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, रानीसराय गंगा घाट पर पहुंची...

कार और टैंकर की टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत

शिमलाः हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टोलैंड क्षेत्र में देर रात कार और टैंकर के बीच हादसा हो...