Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalबड़ा हादसाः गंगा स्‍नान के दौरान डूबी परिवार की 7 बच्‍च‍ियां, 2...

बड़ा हादसाः गंगा स्‍नान के दौरान डूबी परिवार की 7 बच्‍च‍ियां, 2 के शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बख्तियारपुर में आज सुबह गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, रानीसराय गंगा घाट पर पहुंची एक ही परिवार की स्नान करने 7 बच्चियां एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी की तेज धार में डूबने लगीं। स्थानीय लोगों ने 3 बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि 4 बच्चियां गहरे पानी में बह गई। हादसे की सूचना मिलते ही घाट पर ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर नदी में तलाशी अभियान के तहत 2 के शव बरामद किए गए, जबकि 2 अन्य की तलाशी जारी है।

लापता बच्‍च‍ियाें में अवधेश चंद्रवंशी की पुत्री आरती (21) और नंदनी (16 वर्ष), कमलेश चंद्रवंशी की पुत्री राधिका (15 वर्ष) एवं मंटू चंद्रवंशी की पुत्री बबली (6 वर्ष) शामिल हैं। दरअसल, स्नान के दौरान अचानक एक बच्ची गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी। उसे डूबता देखकर वहां मौजूद दूसरी बच्चियां उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इसी दौरान एक के बाद एक सभी पानी में फंसती चली गई और 7 बच्चियां डूबने लगीं। सूचना मिलते ही बड़ी संख्‍या में ग्रामीण और स्‍वजन घाट पर पहुंचे। पुलिस भी सूचना म‍िलते ही पहुंची। लोगों ने एसडीआरएफ को बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर द‍िया।

हालांक‍ि प्रशासन की तत्‍परता से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान करीब 20 म‍िनट तक सड़क जाम रहा। नदी में तलाशी अभ‍ियान चलाया जा रहा है। सभी बच्‍च‍ियां आपस में चचेरी बहन हैं। हादसे के बाद चारों लापता बच्चियों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन घाट पर बेसब्री से अपनी बच्चियों के मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कई परिजन नदी के किनारे खड़े होकर एसडीआरएफ के अभियान को देख रहे हैं। एक ही परिवार के बच्चों के साथ हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सभी बच्चियां आपस में चचेरी बहनें हैं और साथ में गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंची थीं। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम नदी में तलाशी अभियान चला रही है। दो बच्चियों के शव मिलने के बाद परिजनों का दुख और बढ़ गया है, जबकि दो अन्य लापता बच्चियों की तलाश जारी है। प्रशासन और बचाव दल की कोशिश है कि नदी में तलाशी अभियान को तेज कर जल्द से जल्द सभी लापता बच्चियों का पता लगाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

छात्रों की जीत, JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार

रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड...

Punjab News: गोल्डन एनक्लेव में गोली लगने से कारोबारी की मौत, घटना से पहले किया पाठ

फिरोजपुरः शहर के गोल्डन एनक्लेव में सुबह 65 वर्षीय...

सरकारी अस्पताल का मैटरनिटी वार्ड बना ‘स्विमिंग पूल’, मरीज परेशान, देखें वीडियो

रायबरेलीः बछरावां में एक घंटे की झमाझम बारिश ने...

Punjab News: पंजाब कैडर के IAS अधिकारी को ED ने किया तलब

मोहालीः ईडी ने पंजाब कैडर के IAS अधिकारी कंवल...

Honeymoon में Period आने पर पत्नी से मारपीट कर दबाया गला, होटल कर्मचारियों ने किया बीच-बचाव, केस दर्ज

अंडमानः अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हनीमून के दौरान एक महिला ने अपने पति पर पीरियड आने के...

छात्रों की जीत, JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार

रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय ने बड़ा ऐलान किया है।...

Punjab News: गोल्डन एनक्लेव में गोली लगने से कारोबारी की मौत, घटना से पहले किया पाठ

फिरोजपुरः शहर के गोल्डन एनक्लेव में सुबह 65 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक...

सरकारी अस्पताल का मैटरनिटी वार्ड बना ‘स्विमिंग पूल’, मरीज परेशान, देखें वीडियो

रायबरेलीः बछरावां में एक घंटे की झमाझम बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। दरअसल, बारिश...