Himachal Govt

Himachal Govt
Nationalबीजेपी नेता ने Sonia Gandhi के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, वंदे मातरम्...

बीजेपी नेता ने Sonia Gandhi के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, वंदे मातरम् से जुड़ा है मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी मुश्किलों में फंस गई हैं। कर्नाटक के मंगलुरु के उर्वा पुलिस स्टेशन में बीजेपी नेताओं के द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक तौर पर शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन के दौरान उनके हाव-भाव को लेकर हुए कथित विवाद के बाद दर्ज करवाई गई है।

पूरे भारत ने कल कांग्रेस पार्टी की हरकतें देखी

बीजेपी नेता विकास पुत्तुर की ओर से कहा गया है कि – पूरे भारत ने कल कांग्रेस पार्टी की हरकतें देखी है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से वंदे मातरम की विरोधी रही है। कल कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराने के कार्यक्रम के दौरान जब वंदे मातरम बजा थ तो सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में बाधा डाली थी। हमने और देश ने यह देखा कि वह बाधा डाल रही थी और अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को वंदे मातरम रोकने के लिए कह रही थी।

बीजेपी नेता विकास पुत्तुर ने दर्ज करवाई शिकायत

बीजेपी नेता विकास पुत्तुर ने कहा कि यह कानूनी कार्रवाई के दायरे में आता है। आज वंदे मातरम हमारे राष्ट्रगान जन गण मन के बराबर है जो कोई भी उसका अपमान करेगा। चाहे उसका पद या ताकत कुछ भी हो उस पर कानूनी कार्वराई होनी ही चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैंने सोनिया गांधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और एफआईआर दर्ज करवाने के लिए उरवा पुलिस स्टेशन में ऑफिशिय़ल शिकायत दर्ज की है।

कर्नाटक हाई कोर्ट में दायर होगी याचिका

बीजेपी नेता पुत्तुर ने कहा कि यदि राज्य की कांग्रेस सरकार और पुलिस इसमें नाकाम रहेगी तो मैं कर्नाटक हाई कोर्ट में इसको लेकर याचिका दायर करुंगा। उन्होंने कहा कि मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि यदि राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रीय सम्मान का अपमान हुआ है। मामले में कानून के अनुसार, कार्रवाई होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस से यह सुनिश्चित करने की भी अपील की है कि इस मामले में किसी भी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप न किया जाए। फिलहाल अभी शिकायत में लगाए गए आरोपों पर पुलिस की ओर से जांच और आगे की कार्रवाई का भी इंतजार है।

आखिर क्या है मामला?

गौरतलब है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गाया जा रहा था। इस दौरान मंच पर उपस्थित कांग्रेस के दिग्गज नेता आपस में बातचीत करते दिखे। राष्ट्रगीत के पूर्ण रुप से गाए जाने पर सभी थोड़े असहज दिखे। ऐसे में बीजेपी ने इसको राष्ट्रगीत का अपमान बताया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

17 अगस्त को ऊना के सरकारी स्कूलों में अवकाश

ऊना,सुशील पंडित: स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की...

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

पंजाब में राष्ट्रीय दिवस समारोहों का अहम हिस्सा होगा...

चिंतपूर्णी जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

ऊना: माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए जा रहे...

पीएम श्री और मॉडल संस्कृति विद्यालयों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट विद्यालयों की उपलब्धियां प्रदेश के अन्य स्कूलों के...

17 अगस्त को ऊना के सरकारी स्कूलों में अवकाश

ऊना,सुशील पंडित: स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता को देखते हुए ऊना जिले के सभी सरकारी...

पंजाब के अमृतसर के रामपुरा स्थित सुलहाकुल मंदिर में आयोजित सत्संग में CM Saini ने किया सम्बोधित

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राम नाम का सिमरन मन को स्थिर करता है,...

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

पंजाब में राष्ट्रीय दिवस समारोहों का अहम हिस्सा होगा ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ चंडीगढ़: भगवंत मान सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के...

चिंतपूर्णी जा रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो गंभीर घायल

ऊना: माता चिंतपूर्णी के दर्शन के लिए जा रहे दो बाइक सवारों को गांव सिद्ध चलेहड़ के पास अज्ञात...