Himachal Govt

Himachal Govt
LudhianaPunjab News: बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें...

Punjab News: बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही महिला से स्नेचिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पॉश इलाके दुगरी में स्नैचिंग और लूटपाट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जहां बेखौफ लुटेरों ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया। दुगरी के प्रीत नगर की गली नंबर 2 में एक अज्ञात युवक ने सरेआम महिला के कानों से बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है।

जानकारी के अनुसार यह घटना 12 अगस्त शाम करीब 5 बजे की है। बुजुर्ग महिला घर से बच्चों को ट्यूशन छोड़ने के लिए पैदल ही निकली थीं। जब वह गली नंबर 2 से गुजर रही थीं, तभी पीछे से घात लगाए एक युवक आया और उसने अचानक झपट्टा मारकर महिला के कान की बालियां नोच लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।

इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि बुजुर्ग महिला गली से गुजर रही हैं और उनके आगे दो बच्चे खेलते हुए जा रहे हैं। इसी दौरान पीछे से एक युवक आता है जिसने अपनी पहचान छिपाने के लिए मुंह पर रुमाल बांधा हुआ है। वह बेहद शातिराना अंदाज में महिला के बिल्कुल पीछे आता है और पलक झपकते ही बालियां झपट कर वहां से नौ दो ग्यारह हो जाता है।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिवार ने इलाके की पुलिस को सूचित किया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने थाने में पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज करवा दी है। हालांकि परिवार ने पुलिस पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज होने और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद पुलिस की तरफ से अब तक कोई ठोस एक्शन नहीं लिया गया है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। फिलहाल, इलाके के लोगों ने पुलिस कमिश्नर से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और स्नैचरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

छात्रों की जीत, JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार

रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड...

Punjab News: गोल्डन एनक्लेव में गोली लगने से कारोबारी की मौत, घटना से पहले किया पाठ

फिरोजपुरः शहर के गोल्डन एनक्लेव में सुबह 65 वर्षीय...

सरकारी अस्पताल का मैटरनिटी वार्ड बना ‘स्विमिंग पूल’, मरीज परेशान, देखें वीडियो

रायबरेलीः बछरावां में एक घंटे की झमाझम बारिश ने...

Punjab News: पंजाब कैडर के IAS अधिकारी को ED ने किया तलब

मोहालीः ईडी ने पंजाब कैडर के IAS अधिकारी कंवल...

Donald Trump ने South Korea को दिए सैन्य अभ्यास कम करने के आदेश, शेयर की खास पोस्ट

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ...

छात्रों की जीत, JPSC परीक्षा रद्द करने पर सहमत हुई हेमंत सरकार

रांचीः जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय ने बड़ा ऐलान किया है।...

Punjab News: गोल्डन एनक्लेव में गोली लगने से कारोबारी की मौत, घटना से पहले किया पाठ

फिरोजपुरः शहर के गोल्डन एनक्लेव में सुबह 65 वर्षीय स्पेयर पार्ट्स कारोबारी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक...

सरकारी अस्पताल का मैटरनिटी वार्ड बना ‘स्विमिंग पूल’, मरीज परेशान, देखें वीडियो

रायबरेलीः बछरावां में एक घंटे की झमाझम बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। दरअसल, बारिश...

Punjab News: पंजाब कैडर के IAS अधिकारी को ED ने किया तलब

मोहालीः ईडी ने पंजाब कैडर के IAS अधिकारी कंवल प्रीत बराड़ को पूछताछ के लिए तलब किया है। ये...