लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सावन के सोमवार पर जल चढ़ाने को लेकर एकदम भगदड़ मच गई। हादसे में कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़, छह श्रद्धालुओं की मौत
#AshokDhamTemple #Stampede #BreakingNews #TempleAccident pic.twitter.com/5tdBBqUgkg— EncounterIndia (@encounterindia) August 17, 2026
एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु अशोक धाम मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। लखीसराय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह अशोक धाम मंदिर में भगदड़ के दौरान कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घायल मुस्कान ने बताया कि वह शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए सुबह 5 बजे मंदिर पहुंची थी। सब ठीक था एकदम दूसरी लाइन से लोग आए और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इस दौरान कई लोगों का दम घुट जाने से मौत हो गई। आपको बता दें मुस्कान का भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह भी भीड़ में बेहोश हो गई थी।

