.
JalandharJalandhar News: ये है Smart City, बुलेट के बाद फंसी बाइक, जानलेवा...

Jalandhar News: ये है Smart City, बुलेट के बाद फंसी बाइक, जानलेवा बना गड्ढा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मदद करने की बजाये वीडियो बनाने में व्यस्त पुलिस कर्मी

जालंधर, ENS: शहर में दो दिन पहले एक घंटे तक हुई बारिश ने स्मार्ट सिटी के दावों की पोल खोल दी। दरअसल, शहर के व्यस्त पठानकोट चौक के पास जलभराव से प्रशासन द्वारा खोदा गया गड्ढा भी पानी में भर गया। जिसके कारण दोपहिया वाहन चालक बाल-बाल बच गए। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आई है। यह 5 से 6 फीट गहरा गड्ढा है और बारिश के पानी भरने के कारण किसी को गड्ढा दिखाई नहीं दिया। इस गहरे गड्ढे के कारण किसी की जान भी जा सकती थी। यह जानलेवा गड्ढे में बुलेट बाइक फंसने के बाद एक अन्य बाइक फंस गई।

गनीमत यह रही दोनों बाइक चालक हादसे में बाल-बाल बच गए। लेकिन खुले गड्ढे ने प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी। हालांकि गड्ढे के पास हादसा होने के बाद बैरिकेडिंग लगा दी गई थी।दरअसल, सड़क पर पानी जमा होने के कारण बुलेट मोटरसाइकिल सवार को गड्ढे का अंदाजा नहीं हो सका और उसकी बुलेट बाइक सीधे गड्ढे में जा गिरी।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक की मदद की और उसे उठाया। जिसके बाद रस्सी की मदद से लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुलेट मोटरसाइकिल को भी गड्ढे से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस हादसे में पहले एक बाइक सवार 2 नौजवान भी गिर गए।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नौजवानों की पहले तो बाइक ही पानी में दिखाई नहीं दे रही थी। जिसके बाद एक नौजवान ने खुद ही बाइक को सीधा किया और साथी की मदद से बाइक को बाहर निकालने में की कोशिश की। जिसके बाद अन्य व्यक्ति मौके पर आया और बाइक गड्ढे से बाहर निकाली। घटना के दौरान पुलिस कर्मी नौजवानों की मदद करने की बजाये तस्वीरों को अपने कैमरे में कैद करने में व्यस्त दिखा।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पास में लगे पुलिस नाके के बैरिकेड्स उठाकर गड्ढे के आगे लगा दिए, ताकि दोबारा कोई वाहन चालक हादसे का शिकार न हो। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में गड्ढों की पहचान कर उन्हें तुरंत भरवाया जाए और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

होशियारपुरः तलवाड़ा-ऊना राज्य मार्ग पर खोखा मार्केट के समीप...

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर LPU कौशल और विकास के जरिए युवाओं को बनाएगा मजबूत

जालंधर (Ens): जब दुनिया इंटरनेशनल यूथ डे मना रही...

Jalandhar News: सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फोर्स, CP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां...

अकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले का दोषी काबू, देखें वीडियो

BJP प्रधान केवल ढिल्लों ने की हमले की निंदा नांदेड़ः...

स्कूल में 2 छात्रों में हुए विवाद में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

जॉर्जियाः अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में...

Punjab News: टिप्पर और बाइक की टक्कर में एक मौत, दूसरा घायल, देखें वीडियो

होशियारपुरः तलवाड़ा-ऊना राज्य मार्ग पर खोखा मार्केट के समीप लेबर चौक में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी...

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर LPU कौशल और विकास के जरिए युवाओं को बनाएगा मजबूत

जालंधर (Ens): जब दुनिया इंटरनेशनल यूथ डे मना रही है, तो यह मौका लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की उस...

Jalandhar News: सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फोर्स, CP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में आज...

अकाली नेता सुखबीर बादल पर हमले का दोषी काबू, देखें वीडियो

BJP प्रधान केवल ढिल्लों ने की हमले की निंदा नांदेड़ः महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और...