माहिलपुरः होशियारपुर के माहिलपुर में देर रात भीषण हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महिलपुर-फगवाड़ा रोड पर भरता गणेशपुर गांव के पास यह हादसा हुआ।हादसे में पुलिसकर्मी की कार बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनदीप सिंह गांव ठुआना के रूप में हुई है। घटना के दौरान मृतक जहान खेलां (होशियारपुर) में ड्यूटी खत्म करके कार से अपने गांव लौट रहा था, इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। मनदीप को माहिलपुर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भयानक था कि कार एक पेड़ से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई।