होशियारपुरः जिले में 2 दिन से लगतार हो रही मूसलाधार बारिश से पानी का लेवल बढ़ गया है। वहीं पानी के तेज बहाव के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ है। इस जगह पर सड़क पर पानी आने से पहले भी कई बार हादसे हो चुके है, लेकिन उसके बावजूद लोग जोखिम उठाने से नहीं रूकते। वहीं आज फिर हादसा हो गया। दरअसल, ट्रैक्टर चालक पानी के तेज बहाव के बीच से खड्ड पार कर रहा था।
इस दौरान जैसे ही वह कुछ दूरी पर पहुंचा तो ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी में बह गई। घटना का वीडियो भी सामने आई है। जिसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में डूबती दिखाई दे रही है। हालांकि, ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। बारिश के बाद नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।