Himachal Govt
Nationalसड़क हादसे में बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल...

सड़क हादसे में बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत, सोशल मीडिया पर वायरल लास्ट पोस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रायपुरः मुंबई की एक बाइक राइडर (24) रिद्धि ठक्कर की एक सड़क हादसे में धमतरी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर मरकाटोला घाट के पास मौत हो गई। आपको बता दें रिद्धि की मौत बुधवार को हुई थी, जिसकी आज सोशल मीडिया पर लास्ट अपलोड की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है।

रिद्धि अपने करीब 20-23 बाइकर्स के समूह के साथ राजधानी रायपुर से बस्तर संभाग के कांकेर की ओर यात्रा कर रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रेलर-ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रिद्धि की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे के तुरंत बाद साथ चल रहे अन्य बाइकर्स और स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी और उन्हें आपातकालीन एम्बुलेंस से पास के चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वहीं आरोपी ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। धमतरी और बालोद जिले की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और साथी राइडर्स के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी चालक का पता लगाने के लिए नाकेबंदी कर तलाश जारी है। मृतका रिद्धि ठक्कर मुंबई के कांदिवली वेस्ट की निवासी थीं। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती...

Punjab News: जिम ट्रेनर के घर पर हमला; बोरियों में ईंटें भरकर लाए 10 से 15 बदमाश, देखें CCTV

लुधियानाः टिब्बा थाना के सुभाष नगर इलाके में महज...

CIA की रिपोर्ट में खुलासा : 9/11 हमले से पहले लादेन की हिट लिस्ट में था भारत

वॉशिंगटनः 9/11 हमलों की 25वीं बरसी पर अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA द्वारा जारी 70 से अधिक गोपनीय दस्तावेजों ने...

Indonesia में 240 लोगों से भरा जहाज जावा समुद्र में लापता, मचा हड़कंप

जकार्ताः इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर जा रहे एक यात्री पोत से जावा सागर में संपर्क टूटने के...

Punjab News: सुखजिंदर के बयान पर विधायक रंधावा का पलटवार, कहा- राजनेताओं की भी जांच होनी चाहिए

गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव क्षेत्र में गैंगस्टर खुलेआम कॉल करते हैं और डीजीपी, एसएसपी,...

Jalandhar News: लेडी डॉक्टर का खुलासाः LPU में बढ़ रहे अनचाहे प्रेग्नेंसी केस, देखें वीडियो

यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट बोली- हायर अथॉरिटी बयान देगी, विदेशी युवती भी चपेट में जालंधरः लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) को लेकर जालंधर...