JalandharJalandhar News: दोमोरिया पुल पर कार और ऑटो की टक्कर में दोनों...

Jalandhar News: दोमोरिया पुल पर कार और ऑटो की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल पर तेज रफ्तार कार और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के दौरान दोनों पक्षों में काफी हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा हैकि कार तेज रफ्तार से थी और ऑटो की गलत दिशा में आने के कारण यह हादसा हो गया। कार ड्राइवर ने दावा किया कि वह अपनी सही दिशा में जा रहा था, जबकि ऑटो ड्राइवर गलत साइड से आ रहा था। उसने आरोप लगाया कि ऑटो ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसके कारण टक्कर हुई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मामले की जानकारी देते हुए जॉनी का आरोप है कि ऑटो चालक गलत दिशा से आ रहा था और उसने नशे का सेवन किया हुआ था। घटना में कार का टायर फट गया और गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार चालक द्वारा तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से इंकार किया गया। वहीं ऑटो चालक रिंकू ने कहाकि वह गलती से दूसरी साइड की ओर चढ़ गया था।

इस दौरान उसके द्वारा कार चालक को इशारा भी दिया गया, लेकिन कार काफी तेज रफ्तार में थी और कार की उसके ऑटो के साथ साइड लग गई। इस दौरान दोनों पक्षों के वाहनों का नुकसान हो गया। वहीं कार चालक ने कहाकि उसका 50 हजार रुपए का नुकसान हो गया। कार चालक का कहना हैकि अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता तो पुलिस को घटना स्थल को लेकर सूचित किया जाएगा। लेकिन काफी देर तक हंगामा होने के दौरान दोनों पक्षों में किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी। हालांकि दोनों पक्षों द्वारा हुए नुकसान की भरपाई की मांग की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर:...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) :...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील...

भारत की समृद्ध विरासत, आध्यात्मिक शक्ति और आधुनिक प्रगति विश्व को कर रही है प्रेरित: राज्यपाल

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Jalandhar News: दुकान में घुसकर नौजवान का तेजधार हथियारों से कत्ल, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: मखदुमपुरा में दुकान में घुस कर नौजवान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। इस घटना...

Golden Temple मे हुई अलौकिक आतिशबाजी और दीपमाला, देखें वीडियो

संगतो ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गुरुपर्व अमृतसर: श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरु...

Jalandhar News: अकाली दल-BJP गठबंधन को लेकर पंजाब की सियासत गरमाई, देखें वीडियो

गठबंधन समर्थकों ने ढोल बजाकर बांटे लड्डू जालंधर (ENS) : पंजाब की राजनीति में अकाली दल और BJP के गठबंधन...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी मानवता को प्रेम

भाईचारे और सेवा का मार्ग दिखाती हैं: मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को श्री गुरु...