NationalEV-चार्जिंग स्टेशन पर महिला कैब ड्राइवर के साथ शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो

EV-चार्जिंग स्टेशन पर महिला कैब ड्राइवर के साथ शर्मनाक हरकत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्रामः एक लेडी कैब ड्राइवर के सामने दूसरे कैब ड्राइवर की गुरुग्राम में अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि वह इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी चार्ज कर रही थी, तभी पास की गाड़ी में बैठा ड्राइवर मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने लगा। इतना ही नहीं वह बार-बार मोबाइल की स्क्रीन जान बूझकर उसकी तरफ कर रहा था।

जिसकी महिला ने अपने फोन में वीडियो बना ली और आरोपी की गाड़ी चार्जिंग स्टेशन से बाहर नहीं निकलने दी। वीडियो में महिला कहती है कि वह पुलिस को बुला रही है। वहीं आरोपी आरोपों से मुकर जाता है, वह वीडियो में कहता है कि मैं ऐसी कोई वीडियो नहीं देख रहा था।

बहस के बाद महिला कैब ड्राइवर वहां मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ के पास पहुंची और पूरे मामले की शिकायत करती दिखाई देती है। इसके बाद उसने घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला कैब ड्राइवर सेक्टर-29 स्थित टाटा इंटीरियर के पास ईवी चार्जिंग स्टेशन पर अपनी गाड़ी चार्ज करने पहुंची थी।

सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही यह तेजी से वायरल हो गया और लोग महिला के इस साहसी कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बारे में सेक्टर-29 थाना एसएचओ सत्येंद्र का कहना है कि अभी महिला कैब ड्राइवर की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। हम वीडियो की सत्यता की जांच करेंगे। अगर उससे पहले शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश,...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा...

हरियाणा पवेलियन के प्रति दूसरे दिन भी दिखा फिल्म निर्माताओं का उत्साह

चंडीगढ़: गोवा में आयोजित 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ...

हरोली में खेल सुविधाओं का हो रहा विस्तार, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के धर्मपुर में आयोजित विशाल छिंज मेले में...

युवक की हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र निकले मास्टरमाइंड

प्रेम प्रसंग से नाराज होकर रची हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये में दी थी सुपारी बालाघाट: मध्य प्रदेश के...

अमित शाह ने NDRF की 12वीं बटालियन के परिसर का किया उद्घाटन, पूर्वोत्तर के 8 राज्यों को मिलेगा लाभ

अरुणाचल प्रदेश: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के होलोंगी में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल...

Punjab News: साउंड की तेज आवाज को लेकर आपत्ति जताने पर पड़ोसी के साथ मारपीट, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में निजी घर में ईसाई समुदाय द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तेज़ आवाज़ को लेकर पड़ोसियों...