.
AmritsarPunjab News: इस मामले में राइस मिलरों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

Punjab News: इस मामले में राइस मिलरों की बढ़ी मुश्किलें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब राइस मिल एसोसिएशन द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों के राइस मिलरों के साथ अहम मीटिंग की गई। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राइस मिलरों को आ रही समस्याओं और सरकार की नीतियों संबंधी अपनी मांगों को रखा गया। एसोसिएशन का कहना है कि अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट और होशियारपुर जिलों में धान की स्थिति पंजाब के अन्य जिलों से अलग है।

राजेंद्र सलवान ने कहा कि इन 5 जिलों में धान सरप्लस होता है और यहां की मंडियां भी अन्य क्षेत्रों से 15 से 20 दिन पहले शुरू हो जाती हैं। इस कारण धान पहले ही बाहर चला जाता है और स्थानीय मिलरों को बाद में जरूरत के अनुसार पैडी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि आरओ की प्रक्रिया में भी इन जिलों के मिलरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने स्पेस की समस्या का भी जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा पहले बाहरी जिलों से धान लाने का किराया और फिर चावल की बैग मूवमेंट का खर्चा देना पड़ता है। मिलरों के अनुसार बिजली के रेट और लेबर खर्च काफी बढ़ गए हैं, जबकि मिलिंग चार्जेज में जरूरी बढ़ोतरी नहीं हुई है। एसोसिएशन ने मांग की कि मिलरों को 1 फीसदी ड्राई, बिजली के बिलों में राहत और अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी मिलिंग चार्जेज में बढ़ोतरी दी जाए। राजेंद्र सलवान ने कहा कि मांगों को लेकर एक कमेटी बनाई जा रही है, जो प्रशासन से बातचीत करेगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा मांगें न मानी गईं तो अगली रणनीति तय की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके...

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने...

Punjab News: किराये का मकान देखना पड़ा महंगा Pitbull ने किया दपंति पर हमला, देखें CCTV

पटियालाः पंजाब में पिटबुल के सरकारी बैन किए जाने...

देश के युवाओं से डरी BJP, दे रही धमकियां, Abhijit Dipke का आरोप, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने एक बार फिर से भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए...

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की सबसे बड़ी ताकत: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई देते हुए...

Punjab News: किसान यूनियन प्रदेश अध्यक्ष के भाई का गोलियां मारकर कत्ल

तरनतारनः ज़िले के गांव बूह हथर में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गोलियां मारकर नौजवान का...

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बोर्डों की प्राथमिक जिम्मेदारी : मोहन लाल कौशिक

HBPE से संबद्ध बोर्डों एवं संस्थाओं की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने पर जोर चंडीगढ़: हरियाणा बोर्ड ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज...